Skip to main content

ताजा खबर

सीरीज हारने के बावजूद विराट कोहली ने नहीं तोड़ा कुसल मेंडिस का दिल, तीसरा वनडे खत्म होने के बाद दी श्रीलंकाई खिलाड़ी को अपनी साइन की गई जर्सी

सीरीज हारने के बावजूद विराट कोहली ने नहीं तोड़ा कुसल मेंडिस का दिल तीसरा वनडे खत्म होने के बाद दी श्रीलंकाई खिलाड़ी को अपनी साइन की गई जर्सी

Kusal Mendis And Virat Kohli (Pic Source-X)

7 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में श्रीलंका ने भारत को 110 रनों से हराया। इस जीत के साथ श्रीलंका ने तीन मैच की वनडे सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। श्रीलंका की ओर से इस वनडे सीरीज में सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस को विराट कोहली की जर्सी में उनका ऑटोग्राफ लेते हुए देखा गया। भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। ऐसे कई खिलाड़ी है जो विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं। भले ही श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में विराट कोहली अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे हो लेकिन उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि तीसरे वनडे के खत्म होने के बाद विराट कोहली अपनी जर्सी लेकर वापस मैदान पर उतरे। कुसल मेंडिस कोहली को देखकर उनकी ओर भागने लगे। कोहली ने अपनी जर्सी पर अपना साइन किया और उसे कुसल मेंडिस को दे दिया। कुसल मेंडिस भी विराट कोहली का ऑटोग्राफ पाकर काफी खुश नजर आए।

यह रही वीडियो:

विराट कोहली का प्रदर्शन इस वनडे सीरीज में निराशाजनक रहा। तीसरे और अंतिम वनडे मैच में विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 20 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। पहले दो मैच में भी विराट कोहली अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे।

तीसरे वनडे की बात की जाए तो श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 248 रन बनाए। टीम की ओर से आविष्का फर्नांडो ने 96 रनों की मैच विनिंग पारी खेली जबकि कुसल मेंडिस ने 59 रनों का योगदान दिया। पथुम निस्संका ने 45 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 138 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 35 रनों की पारी खेली जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 30 रनों का योगदान दिया। इस पूरी सीरीज में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने तो अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई लेकिन टीम के बल्लेबाज बेहतरीन बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे।

আরো ताजा खबर

33 की उम्र में सरांश जैन का सपना हुआ पूरा, पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह

Saransh and Kartikeya (Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन ने आखिरकार अपने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए भारतीय टेस्ट टीम में जगह...

ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

2027 ODI World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के मेजबान शहरों और टूर्नामेंट की नई ब्रांड लोगो का आधिकारिक ऐलान कर दिया...

अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’

Daren Sammy Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर रहने को लेकर, मुख्य कोच डैरेन...

31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘मैंने उनके बारे में अच्छा सुना है’ टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर किस इंग्लिश प्लेयर ने दिया ऐसा बयान?...