Skip to main content

ताजा खबर

‘सिराज क्राउड के लिए विलेन बन गए’ ट्रैविस हेड के प्रति मोहम्मद सिराज के जैस्चर की सुनील गावस्कर ने की आलोचना

Australia vs India, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट दिग्गज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने एडिलेड में दूसरे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट के दूसरे दिन, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड को आउट करने के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की जमकर आलोचना की है।

गौरतलब है कि बीते समय में हेड भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बनकर उभरे हैं। तो वहीं एडिलेड में जारी पिंक बाॅल टेस्ट मैच में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। विस्फोटक बल्लेबाज ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और अपना 8वां टेस्ट शतक पूरा किया। हेड ने 141 गेंदों में 17 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 140 रनों की शानदार पारी खेली।

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 82वें ओवर की शुरुआत में हेड ने सिराज के खिलाफ चौका और छक्का मारकर की, लेकिन इसके बाद गेंदबाज ने वापसी करते हुए एक याॅर्कर गेंद पर हेड को बोल्ड आउट कर दिया।

हेड के आउट होने के बाद दोनों के बीच तीखी नोंकझोंक देखने को मिली, और सिराज हेड को हाथ से वापिस जाने का एक आक्रामक जैस्चर करते हुए नजर आए। तो वहीं अब सिराज के इस जैस्चर को लेकर कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर जमकर आलोचना करते हुए नजर आए हैं।

सुनील गावस्कर ने की मोहम्मद सिराज की आलोचना

बता दें कि मुकाबले के दौरान लाइव कमेंट्री कर रहे गावस्कर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- उस बंदे ने 140 रन बनाए हैं। यदि उसने एक या दो रन बनाए हैं, और आप उसे इस तरह विदा कर देते हैं, तो यह पूरी तरह से अलग बात है।

वह एक लोकल हीरो है। हेड को विदाई देकर सिराज क्राउड के लिए विलेन बन गए। अगर उनके शतक पर तालियां बजतीं, तो उन्हें सराहना मिलती। आपको (सिराज को) विनम्र होना आना चाहिए।

खैर, इस मैच का हाल बताएं तो भारत की पहली पारी के 180 रनों के जबाव में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 337 रन बनाए हैं। मेजबान ने भारत पर पहली पारी के आधार पर 157 रनों की मजबूत बढ़त ले ली है।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-3 गेंदबाज

Duleep Trophy 2026: Top 3 Leading Wicket-Takers of the Tournament (image via X) 2026 दलीप ट्रॉफी का समापन ईस्ट जोन की जीत के साथ हुआ, जिसने फाइनल में साउथ जोन...

ENG vs PAK: ‘ये टेस्ट क्रिकेट की तौहीन’ – सैम अयूब को टीम में शामिल करने पर नासिर हुसैन ने पाकिस्तान को लगाई लताड़

ENG vs PAK: Nasser Hussain Slams Pakistan for Flying in Saim Ayub from CPL Ahead of Edgbaston Test (image via getty) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने पाकिस्तान टीम...

Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, 10वीं बार फाइनल में बनाई जगह

Women’s Asia Cup 2026: India Cruise Past Bangladesh by 40 Runs to Secure Final Berth (image via X) 10 सितंबर, गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले...

11 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराया और फाइनल में जगह बनाई गुरुवार, 10 सितंबर को पहले...