
Australia vs India, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)
भारतीय क्रिकेट दिग्गज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने एडिलेड में दूसरे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट के दूसरे दिन, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड को आउट करने के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की जमकर आलोचना की है।
गौरतलब है कि बीते समय में हेड भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बनकर उभरे हैं। तो वहीं एडिलेड में जारी पिंक बाॅल टेस्ट मैच में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। विस्फोटक बल्लेबाज ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और अपना 8वां टेस्ट शतक पूरा किया। हेड ने 141 गेंदों में 17 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 140 रनों की शानदार पारी खेली।
हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 82वें ओवर की शुरुआत में हेड ने सिराज के खिलाफ चौका और छक्का मारकर की, लेकिन इसके बाद गेंदबाज ने वापसी करते हुए एक याॅर्कर गेंद पर हेड को बोल्ड आउट कर दिया।
हेड के आउट होने के बाद दोनों के बीच तीखी नोंकझोंक देखने को मिली, और सिराज हेड को हाथ से वापिस जाने का एक आक्रामक जैस्चर करते हुए नजर आए। तो वहीं अब सिराज के इस जैस्चर को लेकर कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर जमकर आलोचना करते हुए नजर आए हैं।
सुनील गावस्कर ने की मोहम्मद सिराज की आलोचना
बता दें कि मुकाबले के दौरान लाइव कमेंट्री कर रहे गावस्कर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- उस बंदे ने 140 रन बनाए हैं। यदि उसने एक या दो रन बनाए हैं, और आप उसे इस तरह विदा कर देते हैं, तो यह पूरी तरह से अलग बात है।
वह एक लोकल हीरो है। हेड को विदाई देकर सिराज क्राउड के लिए विलेन बन गए। अगर उनके शतक पर तालियां बजतीं, तो उन्हें सराहना मिलती। आपको (सिराज को) विनम्र होना आना चाहिए।
खैर, इस मैच का हाल बताएं तो भारत की पहली पारी के 180 रनों के जबाव में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 337 रन बनाए हैं। मेजबान ने भारत पर पहली पारी के आधार पर 157 रनों की मजबूत बढ़त ले ली है।
Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-3 गेंदबाज
ENG vs PAK: ‘ये टेस्ट क्रिकेट की तौहीन’ – सैम अयूब को टीम में शामिल करने पर नासिर हुसैन ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, 10वीं बार फाइनल में बनाई जगह
11 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

