Skip to main content

ताजा खबर

सितंबर 22, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Mitchell Marsh, Team India, R Ashwin & Rishabh Pant (Photo Source: X/Twitter)

1. IND vs BAN 1st Test: भारत ने बांग्लादेश को हराकर 280 रनों से दर्ज की जीत

चेपॉक में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अपने ऑल राउंड प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश को 280 रन से हरा दिया और दो मैचों की सीरीज पर 1-0 से बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 515 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम इंडिया के स्पिन अटैक का शिकार हुई और उनकी दूसरी पारी 234 रनों पर सिमट गई।

2. “मुझे टेस्ट क्रिकेट सबसे आसान लगता है” – ट्रैविस हेड

दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑल-फॉर्मेट खिलाड़ियों में से एक ट्रैविस हेड (Travis Head) ने शनिवार (21 सितंबर) को कहा कि उन्हें तीनों फॉर्मेट में टेस्ट क्रिकेट सबसे आसान लगता है। इसके साथ ही उन्होंने टी20 को सबसे कठिन करार दिया। अपनी बात को सपोर्ट करने के लिए उन्होंने तर्क यह दिया कि सीमित समय और उच्च उम्मीदों के कारण टी20 में अधिक दबाव होता है इसलिए यह फॉर्मेट कठिन है।

3. VIDEO: बीच मैदान पर डांस करते हुए नजर आए विराट, अपने नागिन मूव से लूटी महफिल

बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में जारी पहले टेस्ट में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दोनों पारियों में बल्ले से फ्लॉप रहे। हालांकि, बल्ले से रन नहीं बना पाने के बावजूद भी वो फैंस को एंटरटेन करते रहे। मैच के दौरान कभी वह शाकिब अल हसन को मलिंगा कहते हुए उनकी टांग खिंचाई कर रहे थे, तो कभी अपने नागिन मूव से महफिल लूट ले जाते हैं। दरअसल, चेन्नई टेस्ट के दौरान विराट कोहली का एक नागिन मूव का वीडियो सामने आया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

4. बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में जड़े अपने बेहतरीन शतक को लेकर ऋषभ पंत ने किया बड़ा खुलासा

ऋषभ पंत ने मैच के खत्म होने के बाद कहा कि, ‘यह मेरे लिए बहुत ही खास है। सबसे पहली बात मुझे चेन्नई में खेलना बहुत ही अच्छा लगता है और दूसरी बात चोट से ठीक होने के बाद मैं तीनों ही फॉर्मेट में भाग लेना चाहता था। इस प्रारूप में यह मेरा पहला मैच था और यही उम्मीद कर रहा था कि मैं अच्छा प्रदर्शन करूं।

5. अश्विन ने WTC में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने का नाथन लियोन का रिकॉर्ड तोड़ा, साथ ही और 2 रिकॉर्ड किए अपने नाम

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर अश्विन ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में सबसे ज्यादा पांच विकेट लेने का ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर नाथन लियोन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए 43 मैचों में, लियोन ने 10 बार पांच विकेट लिए हैं, जबकि अश्विन के नाम अब भारत के लिए 36 डब्ल्यूटीसी मैचों में 11 बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

6. कानपुर टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लेकर आई बड़ी अपडेट, हिटमैन की सेना में नहीं हुआ कोई बदलाव

बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद बीसीसीआई ने दूसरे टेस्ट के लिए टीम की घोषणा कर दी है। सबसे खास बात यह है कि इस स्क्वॉड में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।

दूसरे टेस्ट के लिए यह रहा भारतीय टीम का स्क्वॉड:

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवि अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल

7. शाकिब अल हसन सूजी हुई उंगली के साथ क्यों कर रहे थे गेंदबाजी; जानिए?

शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश के लिए पहली पारी में 32 और दूसरी पारी में 25 रन ही बनाए। गेंदबाजी में भी वह महंगे साबित हुए, जहां उन्होंने पहले 8 ओवर का स्पैल किया जिसमें उन्होंने बिना विकेट लिए 50 रन दिए। उसके बाद अपने दूसरे मौके में भी वह बिना विकेट लिए सबसे महंगे साबित हुए, उन्होंने 13 ओवर में 79 रन दिए।  हालांकि, उनकी खराब गेंदबाजी के पीछे की वजह उनकी चोट थी जिसके बारे में टीम के कोच को भी कोई खबर नहीं थी।

8. “निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ साझेदारी…”, इंग्लैंड को दूसरे वनडे में हराने के बाद मिचेल मार्श ने दिया बड़ा बयान

दूसरे वनडे में जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने लोवर ऑर्डर बल्लेबाजों के साथ साझेदारी के महत्व पर जोर देते हुए बड़ा बयान दिया है। बता दें, एलेक्स कैरी ने आरोन हार्डी के साथ बेहतरीन साझेदारी निभाई, जिन्होंने 23 रन बनाए। फिर बाद में कैरी ने जोश हेजलवुड के साथ मिलकर 10वें विकेट के लिए 49 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी निभाई थी।

9. कोच Gautam Gambhir की इंस्टा स्टोरी देखी क्या आपने, खिलाड़ियों के लिए लिखा खास संदेश

बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत के बाद कोच Gautam Gambhir का स्वैग देखने लायक था, इस दौरान कोच साहब के चेहरे पर अलग ही एटीट्यूड नजर आया। वहीं इस जीत के बाद गौतम गंभीर ने कुछ खास इंस्टा स्टोरी शेयर की है, जो टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए है और साथ ही एक खास संदेश भी दिया है। गंभीर ने तस्वीर पर लिखा- शानदार शुरूआत, काफी अच्छा प्रदर्शन किया खिलाड़ियों।

10. पिता से गले मिलकर इमोशनल हुए Ashwin, जीत के बाद बच्चों के साथ भी बिताया समय

बांग्लादेश के खिलाफ हुए टेस्ट मैच में Ravichandran Ashwin टीम इंडिया के हीरो रहे, जहां पहले इस खिलाड़ी का बल्ला बोला और फिर उन्होंने स्पिन से टीम के लिए जीत की कहानी लिखी। वहीं अश्विन ये मैच अपने घरेलू मैदान यानी की चेन्नई में खेल रहे थे, इस दौरान टेस्ट मैच के हर दिन को उनका परिवार स्टेडियम में देखने पहुंच रहा था और अब मैच के बाद उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है।

আরো ताजा खबर

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए आकाश चोपड़ा, कहा ‘उसने अपना खेल नहीं बदला’

Aakash Chopra Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सभी का दिल...

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने किया टीम का ऐलान, मैकेंजी की वापसी

West Indies (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया...

Asian Games 2026 का क्रिकेट शेड्यूल घोषित, जानें कब और कैसे हो सकती है भारत-पाक की भिड़ंत

Asian Games 2026 Cricket Schedule (image via X) जापान के आइची-नागोया में होने वाले 2026 एशियाई खेलों के लिए क्रिकेट का शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है,...

ZIM vs IND 2026: जिम्बाब्वे बनाम भारत दूसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

भारतीय टीम 25 जुलाई, शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 3 मैचों की टी20आई सीरीज के दूसरे टी20आई मैच में जिम्बाब्वे का सामना करेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30...