Skip to main content

ताजा खबर

सितंबर 16 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

सितंबर 16 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)

1) ‘मेरे पिता ने एक टाइगर को मारा’ युवराज के पिता योगराज ने सिंह ने फिर दिया चौंकाने वाला बयान

हालिया इंटरव्यू में युवराज सिंह के योगराज सिंह ने अपने बचपन की एक कहानी फैंस के साथ साझा की है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पिता ने एक टाइगर को कैसे मारा था। योगराज सिंंह ने कहा- सबसे पहले तो मृत्यु का भय समाप्त होना चाहिए। जब मैं तीन साल का था, मेरे पिताजी ने मेरी मां से कहा कि हम टाइगर के शिकार पर जा रहे हैं। मेरे पिता के पास राइफल थी और वह चांदनी रात थी। हम एक मचान पर बैठे थे। तभी टाइगर आ गया, बच्चा चिल्लाने ही वाला था लेकिन मेरी मां ने उसका मुंह पकड़ लिया। तब मेरे पिताजी ने छह फीट से टाइगर को गोली मार दी। सिर में गोली मार कर उसे मार दिया। वह पहाड़ की तरह गिर पड़ा। (पढ़ें पूरी खबर)

2) मैंने कभी भी नेशनल टीम के लिए खेलने के लिए बोर्ड को मना नहीं किया: ड्वेन ब्रावो

हाल में ही Mpumelelo Mbangwa के साथ एक बातचीत में खुद का बचाव करते हुए ड्वेन ब्रावो ने कहा- मैंने कभी भी वेस्टइंडीज के किसी दौरे को अस्वीकार नहीं किया था, या फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट खेलने के लिए चयन के लिए खुद को उपलब्ध नहीं कराया था। कभी भी नहीं। जिस तरह से बोर्ड ने कहा है कि ये लोग वेस्टइंडीज के लिए नहीं खेलना चाहते हैं, इन लोगों को वेस्टइंडीज क्रिकेट में कोई दिलचस्पी नहीं है और ये लोग केवल लीग में खेलने के बारे में चिंतित हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

3) IND vs BAN: चेपॉक में अभ्यास सत्र के दौरान विराट कोहली के बल्ले से निकला इतना जोरदार शॉट की दीवार का हिस्सा टूटा

भारत को बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से खेलना है। भारतीय टीम नजमुल शांतो की टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए एक सप्ताह पहले से कड़ी मेहनत कर रही है। दूसरी तरफ, बांग्लादेश की टीम चेन्नई पहुंच चुकी है। इस बीच रविवार को विराट कोहली (Virat Kohli) ने अभ्यास के दौरान चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दीवार का एक हिस्सा तोड़ दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

4) ‘यह भारत में अपनी पहली जीत हासिल करने का मौका है’, IND vs BAN टेस्ट सीरीज से पहले नजमुल हुसैन शान्तो

भारत रवाना होने से पहले प्री-प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजमुल हुसैन शांतो ने माना कि टीम इंडिया रैंकिंग में बांग्लादेश से ऊपर है, लेकिन हमारा लक्ष्य है कि हम पांच दिन तक अच्छा खेलें। शांतो ने कहा कि, रैंकिंग में वे हमसे काफी आगे हैं। लेकिन हमने हाल ही में अच्छा खेला है। हम पांच दिनों तक अच्छा खेलना चाहते हैं, यही हमारा लक्ष्य है। हम टेस्ट मैच के आखिरी सत्र में परिणाम चाहते हैं। उस वक्त मैच किसी भी दिशा में जा सकता है। यह एक मौका है (भारत में अपनी पहली जीत हासिल करने का)। लेकिन हम बहुत आगे के बारे में नहीं सोचना चाहते। (पढ़ें पूरी खबर)

5) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा, 25 वर्षीय युवा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां टी20 सीरीज की समाप्ति के बाद, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (ENG vs AUS) के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर को नाॅटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। तो वहीं अब कंगारू टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने आज 15 सितंबर को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।

हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कर्स, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, विल जैक्स, लियम लिविंगस्टोन, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जेमी स्मिथ, ओली स्टोन, रीस टॉप्ली, जॉन टर्नर। (पढ़ें पूरी खबर)

6) कोहली, रोहित और धोनी नहीं…, इन 3 खिलाड़ियों को हर हाल में अपनी ऑल-टाइम प्लेइंग XI रखेंगे युवराज सिंह

हाल ही में युवराज सिंह ने उन तीन खिलाड़ियों का नाम बताया है जिसे वो अपनी ऑल-टाइम प्लेइंग 11 में हर हाल में रखेंगे। बता दें, युवराज के उन तीन खिलाड़ियों की सूची में केवल एक ही भारतीय है। एक इंटरव्यू के दौरान युवराज सिंह से पूछा गया, “यदि आपको प्लेइंग 11 में शामिल होने वाले पहले तीन खिलाड़ियों को चुनना हो, तो वे कौन होंगे?’ जिसका जवाब देते हुए युवी ने क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और जसप्रीत बुमराह का नाम लिया। (पढ़ें पूरी खबर)

7) समित द्रविड़ हमेशा सीखने और अपना बेस्ट देने के लिए उत्सुक रहते हैं: करुण नायर

हाल में ही क्रिकट्रैकर के साथ एक इंटरव्यू में करुण नायर ने समित द्रविड़ को लेकर कहा- समित द्रविड़ वास्तव में प्रतिभाशाली हैं। हमारी पूरी टीम मैनेजमेंट ने यह देखा और इसीलिए वह हमारी टीम का हिस्सा थे। ट्रेनिंग कैप में भी, वह हमेशा सीखने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए उत्सुक रहता था, जो कि एक टीम के रूप में हम चाहते थे। उसकी प्रगति देखकर वास्तव में खुशी हुई और मुझे उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में वह और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा। (पढ़ें पूरी खबर)

8) Duleep Trophy 2024: ‘हमने मोमेंटम खो दिया’, करारी हार के बाद श्रेयस अय्यर का छलका दर्द

दलीप ट्रॉफी 2024 में लगातार दूसरा मैच हारने के बाद  श्रेयस काफी निराश नजर आए। उन्होंने मुकाबले के बाद ने कहा, पहली गेंद से ही हम सही राह पर थे। चार विकेट चटकाए, लेकिन शम्स और कोटियन ने शानदार प्रदर्शन किया। 120 से अधिक की साझेदारी ने हमसे मोमेंटम छिन लिया। और हम जब आए तो विकेट खो दिए। हम तभी से पीछे चल रहे थे। गेंदें घूम रही थी और बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे। दूसरी पारी में उनके बल्लेबाजों ने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह शानदार था। 488 रन बनाना कोई आसान काम नहीं है। हम यही कैलकुलेट कर रहे थे कि इसे कैसे हासिल करना है। बहरहाल यह सीखने वाला अनुभव है। हमें अगले मैच में अच्छी प्रतिस्पर्धा की उम्मीद है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) Duleep Trophy 2024: चौथे गियर में बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन ने की चौकों-छक्कों की बारिश, देखें वायरल वीडियो

जारी टूर्नामेंट का तीसरा मैच इंडिया ए और इंडिया डी के बीच, अनंतपुर के ग्रामीण विकास ट्र्स्ट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) चौथे गियर में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं। मुकाबले में इंडिया डी की ओर से खेलने वाले सैमसन ने इंडिया ए के दो गेंदबाजों के खिलाफ तीन चौके और तीन छक्के लगाए हैं, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मुकाबले में सैमसन ने 45 गेंदों में 40 रन बनाए। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त 

ZIM vs IND 2nd t20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जुलाई, रविवार को हरारे...

क्या वनडे क्रिकेट से रिटायर होने जा रहे हैं रोहित शर्मा? बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की चर्चाओं पर आखिरकार बीसीसीआई की ओर से बड़ा बयान...

मयंक यादव और अशोक शर्मा भारत के तेज गेंदबाजी पूल में अच्छे नए खिलाड़ी हैं: सुनील जोशी

Mayank Yadav and Ashok Sharma (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के कार्यवाहक गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव और अशोक शर्मा की...

इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर भड़का पूर्व कप्तान, बोले- गंभीर ने आखिर ऐसा फैसला क्यों लिया?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान टीम से बाहर किए जाने...