Skip to main content

ताजा खबर

सितंबर 12, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Riyan Parag, Ishan Kishan, Travis Head & Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)

1. “रोहित का MI के साथ रिश्ता खत्म होने वाला है”, आकाश चोपड़ा की इस भविष्यवाणी से फैंस हुए हैरान

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि मुंबई इंडियंस (MI) IPL 2025 के ऑक्शन से पहले रोहित शर्मा को रिटेन नहीं करेगी। उन्हें लगता है कि पूर्व MI कप्तान शायद खुद को रिटेन नहीं करना चाहेंगे या फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर सकती है। रोहित को पिछले सीजन मुंबई ने कप्तानी के पद से हटा दिया था और हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया था, लेकिन फ्रेंचाइजी का ये फैसला सही साबित नहीं हुआ था।

2. VIDEO: ट्रैविस हेड ने खोले सैम करन के धागे, एक ही ओवर में कूट दिए 30 रन

ऑस्ट्रेलिया के तूफानी सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। बुधवार 11 सितंबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी20 में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने एक बार फिर अपने बल्ले से कहर मचाया। 23 गेंदों पर हेड ने 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 59 रनों की पारी खेली। ट्रैविस हेड ने अपनी इस पारी में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन की जमकर कुटाई की। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दौरान हेड ने छक्कों की हैट्रिक लगाते हुए सैम करन के खिलाफ 30 रन बटोरे।

3. न धोनी, न सचिन, गौतम गंभीर ने इस 35 साल के खिलाड़ी को बताया क्रिकेट का शहंशाह

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पिछले दिनों दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) देखने पहुंचे। वहां स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा ने टीम इंडिया के हेड कोच से क्रिकेट में बॉलीवुड का तड़का लगाते हुए खिलाड़ियों को टाइटल देने को कहा तो उन्होंने शानदार जवाब दिए। उनसे सवाल पूछा गया कि क्रिकेट का शहंशाह कौन है। गंभीर ने इसका जवाब सोचने में जरा भी संकोच नहीं किया और 2 शब्द में जवाब दे दिया। गंभीर ने विराट कोहली को शहंशाह बताया तो युवराज सिंह को बादशाह।

4. Duleep Trophy 2024: ईशान किशन का स्क्वॉड में नहीं था नाम, अचानक मिली प्लेइंग XI में जगह, ठोक दिया तूफानी शतक

दलीप ट्रॉफी 2024 का चौथा मुकाबला इंडिया B और इंडिया C के बीच अनंतपुर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंडिया C की ओर से ईशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इंडिया B के खिलाफ महत्वपूर्ण शतक जड़ा। ईशान किशन ने इस मैच में 126 गेंदों में 14 चौके और 3 छक्कों की मदद से 111 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

5. विराट को शहंशाह, युवराज को बादशाह कहने वाले GG ने खुद को बताया एंग्री यंग मैन, जानें क्यो?

शेफाली बग्गा ने गौतम गंभीर से पूछा कि, टीम के एंग्री यंग मैन पर को लेकर, इस पर गंभीर ने हंसते हुए कहा कि मैं खुद हूं, जिस पर शैफाली भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। आपको बता दें कि गौतम गंभीर अक्सर मैदान पर अपने आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते हैं। इसी वजह से उन्होंने शायद खुद को ये उपाधि दी है।

6. Duleep Trophy 2024: इंडिया C को लगा तगड़ा झटका, मात्र दो गेंदें खेल रिटायर्ड हर्ट हुए ऋतुराज गायकवाड़

दलीप ट्रॉफी 2024 का राउंड 2 का महत्वपूर्ण मुकाबला इंडिया B और इंडिया C के बीच अनंतपुर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंडिया C के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ मात्र दो गेंदें खेल कर रिटायर्ड हर्ट हो गए और उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने इस मैच की अपनी पहली गेंद पर मुकेश कुमार के खिलाफ चौका जड़ा।

7. इंग्लैंड के खिलाफ Travis Head ने रचा इतिहास, 1 साल में 7वीं बार किया ये कारनामा

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में ट्रैविस हेड ने पॉवरप्ले के अंदर ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले 6 ओवरों में 86 रन बनाए। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रिकॉर्ड बनाया। T20I क्रिकेट में पावरप्ले में ये ऑस्ट्रेलिया का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं ट्रेविस हेड ने 19 गेंद में तूफानी अर्धशतक जड़ा। बता दें कि इस साल ये 7वीं बार हुआ है जब हेड ने पावरप्ले में ही अर्धशतक बनाया है।

8. भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश ने किया टीम का ऐलान, इन प्लेयर्स को मिली जगह

बांग्लादेश ने गुरुवार, 12 सितंबर की सुबह भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में नजमुल हुसैन शांतो, शाकिब अल हसन और मुश्फिकुर रहीम जैसे सीनियर प्लेयर को जगह मिली है।

बांग्लादेश का स्क्वॉड भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए- नजमुल हसैन शान्तो (कप्तान), शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, जाकेर अली, तस्किन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राना, तैजुल इस्लाम, महमदुल हसन जॉय, नईम हसन और खालेद अहमद

9. टेस्ट सीरीज से ठीक पहले अपने पुराने घर पहुंचे Rohit Sharma, पिता के साथ बिताया वक्त

जल्द ही टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज होने वाला है, उससे पहले कप्तान Rohit Sharma ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने वाइफ और बेटी से जुड़ी खास इंस्टा स्टोरी शेयर की थी, वहीं अब कप्तान साहब की पिता के साथ एक खास तस्वीर सामने आई है और वो तेजी से वायरल हो रही है।

10. VIDEO: टेस्ट में टी20 खेल रहे Riyan Parag… कवेरप्पा के खिलाफ लगाया बड़ा ही खूबसूरत छक्का

दलीप ट्रॉफी 2024 में इंडिया-डी के गेंदबाज विदवथ कवेरप्पा ने पहले 10 ओवरों के अंदर ही इंडिया-ए के दोनों ओपनर मयंक अग्रवाल (7) और प्रथम सिंह (7) को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था। रियान पराग (Riyan Parag) नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे, उन्होंने अपनी पहली पांच गेंदों पर पांच रन बनाए थे। रियान पराग ने फिर छठी गेंद का सामना करते हुए विदवथ कवेरप्पा के खिलाफ लॉन्ग ऑफ की ओर एक शानदार छक्का जड़ दिया।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 32: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, LSG vs RR: Match Review (image via X) लखनऊ सुपर जायंट्स, आईपीएल 2026 के 32वें मैच में, लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम...

IPL 2026: तिलक वर्मा ने IPL में हासिल की अनोखी उपलब्धि; दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बने जिन्होंने…

IPL 2026: Tilak Varma (image via X) आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा ने जबरदस्त जुझारूपन और पावर-हिटिंग का शानदार प्रदर्शन करते हुए, सिर्फ...

21 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के चलते मुंबई ने गुजरात के खिलाफ दर्ज की 99 रनों से बड़ी जीत जारी आईपीएल 2026...

IPL 2026: गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के चलते मुंबई ने गुजरात के खिलाफ दर्ज की 99 रनों से बड़ी जीत 

MI (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 का 30वां मैच आज 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर...