Skip to main content

ताजा खबर

सिडनी में 10,000 टेस्ट रन पूरा करने से चूके स्टीव स्मिथ, यशस्वी जायसवाल बने विलेन

सिडनी में 10000 टेस्ट रन पूरा करने से चूके स्टीव स्मिथ यशस्वी जायसवाल बने विलेन

Steve Smith & Prasidh Krishna (Photo Source: Getty Images)

सिडनी टेस्ट में भारत को 6 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती। टीम ने पूरे 10 साल बाद यह कारनामा किया है। भारत ने कंगारू टीम को जीत के लिए 162 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया। दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के लिए यह सीरीज शानदार रही, उनके बल्ले से दो बैक टू बैक शतक देखने को मिले।

सिडनी टेस्ट में स्मिथ अपने करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने के कगार पर थे, लेकिन चूक गए। आइए आपको बताते हैं-

10,000 टेस्ट रन बनाने से चूके स्टीव स्मिथ

भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में स्टीव स्मिथ को 10,000 हजार टेस्ट रन पूरा करने के लिए मात्र 5 रनों की जरूरत थी। लेकिन वह प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर विकेट गंवा बैठे। थर्ड स्लिप पर तैनात यशस्वी जायसवाल ने डाइव लगाते हुए एक अच्छा लो कैच पकड़ा। स्मिथ 9 गेंदों में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

स्टीव स्मिथ दस हजार रन पूरा करने से मात्र एक रन से चूक गए। बल्लेबाज इस वक्त 9,999 रन पर है। वह खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में 10,000 रन बनाने वाले केवल 15वें खिलाड़ी और रिकी पोंटिंग, एलन बॉर्डर और स्टीव वॉ के बाद चौथे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बनेंगे।

यहां देखें स्टीव स्मिथ के आउट होने का वीडियो-

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्टीव स्मिथ ने 9 पारियों में 34.88 के औसत से 314 रन बनाए, जिसमें दो शतक शामिल हैं।

WTC फाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया

सिडनी टेस्ट में भारत को मात देकर ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। पिछली बार भारत को हराकर टीम चैंपियन बनी थी। वहीं, टीम इंडिया हार के बाद दौड़ से बाहर हो गई है। WTC फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 11 जून से 15 जून तक इंग्लैंड के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...