Skip to main content

ताजा खबर

सिडनी टेस्ट में सीरीज बराबरी करने को तैयार टीम इंडिया, सभी खिलाड़ियों को जमकर अभ्यास करते हुए देखा गया, यह रही वीडियो

सिडनी टेस्ट में सीरीज बराबरी करने को तैयार टीम इंडिया, सभी खिलाड़ियों को जमकर अभ्यास करते हुए देखा गया, यह रही वीडियो

Team India (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच 3 जनवरी से सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू हो रहा है। यह मैच जीतना दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। बता दें कि, अगर टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें सिडनी टेस्ट को अपने नाम करना होगा।

इन दोनों टीमों के बीच मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने धमाकेदार तरीके से जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया के खिलाड़ी भले ही मेलबर्न में अपनी छाप ना छोड़ पाई हो लेकिन सिडनी टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।

सिडनी टेस्ट के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें टीम के सभी खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं। इस वीडियो में कई भारतीय खिलाड़ियों को अभ्यास सत्र के दौरान जमकर पसीना बहाते हुए देखा जा सकता है।

बीसीसीआई ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘सिडनी, पांचवे और फाइनल टेस्ट के लिए सब तैयार है।’

यह रही वीडियो:

पर्थ में इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट खेला गया था जिसको टीम इंडिया ने अपने नाम किया था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरे टेस्ट को अपने नाम किया। ब्रिस्बेन में खेला गया तीसरा टेस्ट बारिश की वजह से ड्रॉ हो गया था जबकि चौथे टेस्ट को भी मेजबान ने जीत लिया।

अब यह देखना बेहद जरूरी है की टीम इंडिया पांचवें और अंतिम टेस्ट में कैसा प्रदर्शन करती है? आगामी टेस्ट में सभी खिलाड़ियों को जबरदस्त प्रदर्शन करना ही होगा। ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे और उनकी जगह भारतीय टीम की कप्तानी जसप्रीत बुमराह करते हुए नजर आएंगे। यह देखना बेहद जरूरी है कि अगर जसप्रीत बुमराह सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी करते हैं तो वो महत्वपूर्ण फैसला किस प्रकार लेंगे?

আরো ताजा खबर

IPL 2026: शॉर्ट-बॉल की कमजोरी को दूर करने के लिए श्रेयस अय्यर को यहां से मिला मोटिवेशन

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) श्रेयस अय्यर इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में...

DC पर शानदार जीत के बाद विराट कोहली ने किया डीपीएस आरके पुरम का दौरा, छात्रों को दी अहम सलाह

Virat Kohli DPS RK Puram (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली ने हाल ही में दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम में एक क्रिकेट अकादमी के...

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा, 18 वर्षीय टिली कोर्टीन-कोलमैन को मिला मौका

Women’s T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड ने जून 2026 में होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का...

28 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. इंग्लैंड महिला टी20 विश्व कप टीम में कोर्टीन-कोलमैन को शामिल किया गया इंग्लैंड महिला टी20 विश्व कप टीम में टीनएज लेफ्ट-आर्म स्पिनर टिली...