Skip to main content

ताजा खबर

सिकंदर रजा ने तोड़ा विराट कोहली का ये रिकॉर्ड, T20I में ऐसा करने वाले पहले प्लेयर बने

सिकंदर रजा ने तोड़ा विराट कोहली का ये रिकॉर्ड, T20I में ऐसा करने वाले पहले प्लेयर बने
Sikander Raza (Photo Source: X)जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया के बीच हाल ही में खेला गया टी20 मैच इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। बुधवार को आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप सब रीजनल अफ्रीका क्वालीफायर मैच में जिम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ एक से बढ़कर एक कई रिकॉर्ड बनाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 344/4 का स्कोर बनाया और गाम्बिया को 54 रनों पर ढेर कर दिया। जिम्बाब्वे ने 290 रनों से मैच जीता।

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने इस मुकाबले में ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली। उन्होंने 43 गेंदों में 7 चौकों और 15 छक्कों की बदौलत नाबाद 133 रन बनाए। सिकंदर ने महज 33 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। वहीं, इस मुकाबले में जिम्बाब्वे टीम ने रिकार्ड्स की झड़ी लगा दी।

यहाँ देखे:- टी20 क्रिकेट में जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

सिकंदर रजा ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

सिकंदर रजा ने भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा दिया है। सिकंदर मेंस टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके खाते में अब 17 अवॉर्ड हो गए हैं। अपने T20I करियर में कोहली ने 16 पीओटीएम जीते।

कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के खाते में भी 16 अवॉर्ड हैं। बता दें कि सिकंदर जिम्बाब्वे की ओर से T20I सेंचुरी लगाने वाले पहले प्लेयर हैं। उन्होंने संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज शतक ठोका है।

टी20 में पहली बार हुआ ये कमाल

जिम्बाब्वे एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले टीम बन गई है। जिम्बाब्वे के चार खिलाड़ियों ने इस मैच में 50+ स्कोर किया। टी20 में ऐसा पहली बार हुआ। सिकंदर ने जहां शतक जमाया तो वहीं ओपनर ब्रायन बेनेट, टी मारुमानी और क्लाइव मडांडे ने अर्धशतक जड़ा। बेनेट के बल्ले से 26 गेंदों में 50 रन निकले। उन्होंने 7 चौके और एक छक्का मारा। मारुमानी ने 19 गेंदों में 9 चौकों और चार सिक्स के जरिए 62 रन बटोरे। मडांडे ने 17 गेंदों में नाबाद 53 रन की पारी खेली।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...