Skip to main content

ताजा खबर

टी20 क्रिकेट में जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

टी20 क्रिकेट में जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

Zimbabwe (Image Credit- Twitter X)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि आज जिम्बाब्वे का सामना आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका सब रीजनल क्वालिफायर बी में जांबिया से सामना हुआ।

इस मैच में जिम्बाब्वे ने कप्तान सिकंदर रजा द्वारा 43 गेंदों में 7 चौके और 15 छक्कों की मदद से खेली गई 133* रनों की नाबाद पारी के दम पर, टीम ने 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 344 रन बनाए।

यह अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है। जिम्बाब्वे से पहले नेपाल ने साल 2023 में मंगोलिया के खिलाफ 314 रन बनाए थे। तो वहीं टी20 क्रिकेट में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भारत के नाम है, जिसने हाल में ही बांग्लादेश के खिलाफ 297 रन बनाए थे।

जिम्बाब्वे बनाम जांबिया टी20 मैच का हाल

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो जिम्बाब्वे ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 344 रन बनाए।

टीम के लिए सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनट (50) और Tadiwanashe Marumani (62) ने पहले विकेट के लिए 98 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। साथ ही रियान बुर्ल ने 25 रन बनाए, तो सिकंदर रजा 133* और क्लाइव मडाने 53* रन बनाकर नाबाद रहे।

तो वहीं जब जांबिया जिम्बाब्वे से मिले 345 रनों के पहाड़ जैसे टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 14.4 ओवरों में सिर्फ 54 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए आंद्रे जर्जू ने 12 रनों की बेस्ट पारी खेली। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

मुकाबले में जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगर्वा और ब्रेंडन मावुटा को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा वीजली मधावीरे को 2 और रियान बुर्ल को 1 सफलता मिली। इस शानदार गेंदबाजी के चलते मैच में जांबिया को 290 रनों से हार का सामना करना पड़ा। यह टी20 क्रिकेट में जिम्बाब्वे की रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत है।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...