Skip to main content

ताजा खबर

साल 2024 के 7 ऐसे मुकाबले जिसे देख थम गई थी फैंस की सांसे

SRH vs RR (Pic Source-X)

क्रिकेट के मैदान में हर रोज हमें एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं। खासकर अगर टी20 मैच हो तब तो उसका रोमांच और भी दोगुना हो जाता है। कभी कभी क्रिकेट मैच में किसी टीम को एकतरफा जीत मिलती है तो कभी ऐसा भी होता है कि मुकाबला आखिरी गेंद तक चला जाता है और वहां जाकर हमें मैच का नतीजा मिलता है।

वहीं अब फटाफट क्रिकेट के जमाने में कुछ मैचों में तो एक सुपर ओवर से भी काम नहीं बनता है, अब दो दो सुपर ओवर करवाने पड़ते हैं। इस आर्टिकल में हम आज आपको बताएंगे इस साल के कुछ ऐसे रोमांचक मुकाबले के बारे में, जिसका नतीजा आखिरी गेंद पर जाकर आया। जिसे देखकर फैंस को मजा भी आया और साथ ही में उनकी सांसे थम गई।

Matches finishing off the last ball in 2024 (2024 के वो मैच जिसका नतीजा आखिरी गेंद पर आया)

Mumbai Indians vs Delhi Capitals, WPL

MI-W vs DC-W (Photo Source: Getty Images)

विमेंस प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) के पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हरा दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 171 रन बनाए थे, इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम हरमनप्रीत कौर और यास्तिका भाटिया की अर्धशतकीय पारी की बदौलत आखिरी गेंद पर मैच अपने नाम किया। इस मैच में मुंबई को आखिरी गेंद पर पांच रन चाहिए थे। डेब्यू मैच खेल रही संजना ने छक्का लगाकर मुंबई को रोमांचक जीत दिलाई।

KKR vs RCB, IPL 2024

RCB vs KKR (Photo Source: IPL Official Website)

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 के रोमांचक मैच में रविवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को एक रन से शिकस्त दी। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 222 रन बनाने के बाद आरसीबी की पारी को 221 रन पर रोक दिया। कोलकाता की तरफ से फिल सॉल्ट और कप्तान श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी शानदार रही। वहीं, गेंदबाजी में आंद्रे रसेल ने 25 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

SRH vs RR, IPL 2024

SRH vs RR (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2024 के 50वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने  राजस्थान रॉयल्स को आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में एक रन से हराया था।  50वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 201 रन बनाए, इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी।

Baroda vs Tamil Nadu, SMAT

Hardik Pandya (Pic Source-X)

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में बड़ौदा की ओर से अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उनकी विस्फोटक पारी की वजह से बड़ौदा ने तमिलनाडु को तीन विकेट से हराया। बता दें कि, तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 221 रन बनाए। बड़ौदा की ओर से हार्दिक पांड्या ने 30 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 69 रनों की मैच विनिंग पारी खेली और टीम को रोमांचक जीत दिलाई।

South Africa vs Nepal, T20 World Cup

SA vs NEP (Photo Source: Getty Images)

सेंट विंसेंट के ऑर्नोस वेल ग्राउंड में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का 31वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने नेपाल को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में लगातार चौथी जीत दर्ज की। वहीं, नेपाल की टीम इस शिकस्त के साथ सुपर-8 की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है। रोमांचक मैच में दक्षिण अफ्रीका ने नेपाल को एक रन से हरा दिया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीकी टीम ने रीजा हेंड्रिक्स की 43 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट पर 115 रन बनाए। जवाब में नेपाल 20 ओवर में सात विकेट पर 114 रन ही बना सकी।

Zimbabwe vs Afghanistan, 1st T20I

ZIM vs AFG (Photo Source: X)

इस मैच की बात करें तो जिम्बाब्वे कर अफगानिस्तान के बीच ये मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया था। इस मैच में जिम्बाब्वे ने आखिरी गेंद पर रन चेज करते हुए चार विकेट से जीत दर्ज की थी। मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना सकी। जवाब में जिम्बाब्वे ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य को हासिल कर इस मैच में जीत दर्ज की थी।

আরো ताजा खबर

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...