Skip to main content

ताजा खबर

साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज में पस्त करने के बाद बोले रोहित शर्मा, ‘नहीं खाऊंगा केक, मोटा हो जाऊंगा’ वीडियो वायरल

साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज में पस्त करने के बाद बोले रोहित शर्मा, ‘नहीं खाऊंगा केक, मोटा हो जाऊंगा’ वीडियो वायरल

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला विशाखापत्तनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार (6 दिसंबर) को खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इस जीत में कप्तान रोहित शर्मा की दमदार पारी का अहम योगदान रहा।

रोहित शर्मा ने 73 गेंदों में 75 रन बनाए और यशस्वी जायसवाल (116 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने 271 रनों के लक्ष्य को बेहद आसान बना दिया और दक्षिण अफ्रीका को मुकाबले से बाहर कर दिया। रोहित की पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

इसके बाद, सीरीज जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी टीम होटल में जश्न मना रहे थे और केक काटकर जीत का सेलिब्रेशन किया गया। उसी दौरान जब यशस्वी जायसवाल ने केक रोहित को खिलाने की कोशिश की, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा – नहीं खाऊंगा, मोटा हो जाऊंगा वापस।

रोहित शर्मा ने केक खाने से किया मना

इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस मजेदार रिएक्शन पर खूब कमेंट कर रहे हैं। इसी सेलिब्रेशन में विराट कोहली को केक खाते हुए देखा गया, जबकि रोहित ने मना कर दिया, जो लोगों के लिए चौंकाने वाली बात रही।

भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन

खिलाड़ी मैच रन बेस्ट पारी 100/50s
सचिन तेंडुलकर 664 34,357 248* 100/164
विराट कोहली 556 27,975 254* 84/145
राहुल द्रविड़ 504 24,064 270 48/145
रोहित शर्मा 505 20,048 264 50/111
सौरव गांगुली 421 18,433 239 38/106

इस मैच में रोहित ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। उन्हें 20,000 रन पूरे करने के लिए 27 रनों की जरूरत थी, जिसे उन्होंने 14वें ओवर की चौथी गेंद पर पूरा किया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बने – उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली यह कारनामा कर चुके हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 43: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, RR vs DC: match preview (image via X) राजस्थान रॉयल्स शुक्रवार, 1 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल...

PSL 2026: मुल्तान सुल्तान्स को 8 विकेट से रौंदकर हैदराबाद किंग्समेन ने एलिमिनेटर 2 में की जगह पक्की

PSL 2026: Maaz Sadaqat (image via getty) हैदराबाद किंग्समेन ने हाल के पाकिस्तान सुपर लीग इतिहास में प्लेऑफ का सबसे जबरदस्त प्रदर्शन किया, और 29 अप्रैल को लाहौर के गद्दाफी...

IPL 2026: ‘इनका क्या दिमाग नहीं चलता?’ – वीरेंद्र सहवाग ने LSG मैनेजमेंट को लगाई फटकार

IPL 2026: Virender Sehwag slams LSG management (image vai X) आईपीएल 2026 का 38वां मैच बेहद रोमांचक रहा था, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर...

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...