Skip to main content

ताजा खबर

समित द्रविड़ हमेशा सीखने और अपना बेस्ट देने के लिए उत्सुक रहते हैं: करुण नायर 

समित द्रविड़ हमेशा सीखने और अपना बेस्ट देने के लिए उत्सुक रहते हैं करुण नायर

Samit Dravid (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ (Samit Dravid) का हाल में ही भारत की अंडर-19 टीम में चयन हुआ है। युवा क्रिकेटर को यूनियर लेवल पर कमाल का खेल दिखाने की वजह ये यह मौका मिला।

इसके अलावा ऑलराउंडर खिलाड़ी ने कूच बिहार ट्राॅफी 2024 में कर्नाटक के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। टूर्नामेंट में समित ने 362 रन बनाने के अलावा गेंदबाजी में 16 विकेट नाम किए। साथ ही वह कर्नाटक की महाराजा टी20 टूर्नामेंट मैसूर वाॅरियर्स टीम का हिस्सा थे, लेकिन शुरुआत के मैचों में प्रदर्शन ना कर पाने के कारण उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा।

तो वहीं अब समित को लेकर मैसूर वाॅरियर्स के कप्तान करुण नायर ने बड़ा बयान दिया है, जो टूर्नामेंट में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। नायर का कहना है कि वह हमेशा सीखने और अपना बेस्ट देने के मामले में उत्सक रहते हैं।

करुण नायर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही क्रिकट्रैकर के साथ एक इंटरव्यू में करुण नायर ने समित द्रविड़ को लेकर कहा- समित द्रविड़ वास्तव में प्रतिभाशाली हैं। हमारी पूरी टीम मैनेजमेंट ने यह देखा और इसीलिए वह हमारी टीम का हिस्सा थे।

ट्रेनिंग कैप में भी, वह हमेशा सीखने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए उत्सुक रहता था, जो कि एक टीम के रूप में हम चाहते थे। उसकी प्रगति देखकर वास्तव में खुशी हुई और मुझे उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में वह और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।

देखें करुण नायर का यह इंटरव्यू

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

A post shared by CricTracker (@crictracker)

इसके अलावा मैसूर वाॅरियर्स टीम का हिस्सा रहे कृष्णप्पा गौतम ने समित द्रविड़ को लेकर कहा- वह स्वाभाविक रूप से प्रतिभाशाली बच्चा है। बातचीत और जिस तरह से मैंने उसे बल्लेबाजी करते देखा है, वह वास्तव में अच्छा है। वह बहुत आगे तक जा सकता है और हम देख सकते हैं कि उसे U19 भारत टीम क्यों चुना गया है।

আরো ताजा खबर

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त 

ZIM vs IND 2nd t20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जुलाई, रविवार को हरारे...

क्या वनडे क्रिकेट से रिटायर होने जा रहे हैं रोहित शर्मा? बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की चर्चाओं पर आखिरकार बीसीसीआई की ओर से बड़ा बयान...

मयंक यादव और अशोक शर्मा भारत के तेज गेंदबाजी पूल में अच्छे नए खिलाड़ी हैं: सुनील जोशी

Mayank Yadav and Ashok Sharma (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के कार्यवाहक गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव और अशोक शर्मा की...

इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर भड़का पूर्व कप्तान, बोले- गंभीर ने आखिर ऐसा फैसला क्यों लिया?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान टीम से बाहर किए जाने...