Skip to main content

ताजा खबर

सचिन तेंदुलकर को “Playboy” समझती थी अंजली की मां..! दामाद की यह बात सुन कर रह गई थी दंग

सचिन तेंदुलकर को Playboy समझती थी अंजली की मां दामाद की यह बात सुन कर रह गई थी दंग

Sachin Tendulkar, Anjali Tendulkar & Annabelle Mehta (Photo Source: X/Twitter)

भारत के महान दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजली तेंदुलकर की शादी को करीबन 30 साल हो चुके हैं। सचिन और अंजली की प्रेम कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प है, दोनों की पहली मुलाकात मुंबई एयरपोर्ट पर हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ दोनों का रिश्ता एक दिन प्यार में बदला और उन्होंने 5 साल डेट करने के बाद 24 मई, 1995 को शादी रचाई थी।

बता दें, अंजली सचिन से 6 साल बड़ी है, लेकिन दोनों हमेशा कहते हैं कि उनके रिश्ते में उम्र कभी बाधा नहीं है। अंजली तेंदुलकर की मां एनाबेले मेहता ने हाल ही में उस वक्त के बारे में बात की जब सचिन ने महज 19 साल की उम्र में अंजली से शादी के लिए हाथ मांगा था।

मुझे उसकी आंखों में देखकर पूछना था- एनाबेले मेहता

अंजली की मां एनाबेले मेहता को लगता था सचिन तेंदुलकर भी बाकी क्रिकेटर्स की तरह कहीं प्लेबॉय तो नहीं है, इसलिए उन्हें सचिन की आंखों में आंखे डालकर पूछना था कि वह उनकी बेटी के बारे क्या सोचते हैं। NDTV के अनुसार एनाबेले मेहता ने अपने नए संस्मरण  ‘My Passage to India.’ में लिखा है,

मैंने तब तक यह जान लिया था कि सचिन भारतीय क्रिकेट का सबसे चमकता सितारा है, लेकिन मैं उसके कई साथी क्रिकेटरों की तरह प्लेबॉय होने की संभावना से चिंतित थी। 90 के दशक में सचिन इंग्लैंड में डेविड बेकहम की तरह थे। मुझे उसकी आंखों में देखकर पूछना था कि वह मेरी बेटी के बारे में कैसा महसूस करता है। 

सचिन तेंदुलकर ने एनाबेले मेहता के सवालों का तुरंत जवाब देते हुए कह दिया था कि वह उनकी बेटी से शादी करना चाहते हैं। अंजली की मां ने यह भी खुलासा किया कि वह 19 साल के सचिन के जवाब से थोड़ा आश्चर्यचकित हो गई थी।

‘हम शादी करना चाहते हैं’ ये उसके सटीक शब्द थे। मैं चकित थी, मैंने हमेशा कल्पना की थी कि अंजली एक लंबे, काले और सुंदर आदमी से शादी करेगी। सचिन सांवला और सुंदर था, लेकिन 19 साल की उम्र में भी वह लड़का ही था और इतना छोटा। अंजली उससे लंबी, जो साढ़े पांच फुट की है। सचिन के बाउंसी बाल शायद उसे एक और इंच देते हैं, लेकिन अंजली हाई हील्स पहन सके उसकी हाइट उतनी नहीं थी। 

আরো ताजा खबर

ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

2027 ODI World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के मेजबान शहरों और टूर्नामेंट की नई ब्रांड लोगो का आधिकारिक ऐलान कर दिया...

अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’

Daren Sammy Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर रहने को लेकर, मुख्य कोच डैरेन...

31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘मैंने उनके बारे में अच्छा सुना है’ टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर किस इंग्लिश प्लेयर ने दिया ऐसा बयान?...

SM Trends: 31 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईसीसी ने हाल में ही अगले साल होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के दौरान होने वाले मैचों के लिए वेन्यू की घोषणा कर...