Skip to main content

ताजा खबर

संजय बांगर को है पूरी उम्मीद, अगर मिला मौका तो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में यह दो खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर में जीत लेंगे सभी फैंस का दिल

संजय बांगर को है पूरी उम्मीद, अगर मिला मौका तो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में यह दो खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर में जीत लेंगे सभी फैंस का दिल

Sanjay Bangar. (Photo Source: Twitter)

भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए अपने मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों को चुन लिया है। संजय बांगर का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर को नंबर चार पर बल्लेबाजी करनी चाहिए और उन्होंने नंबर पांच पर विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल को चुना है।

बता दें कि, टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है। इन दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा। अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ आगामी व्हाइट बॉल सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा नहीं हुई है लेकिन बहुत जल्द इसका भी ऐलान हो सकता है।

स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए संजय बांगर ने कहा कि, ‘मेरे लिए तिलक वर्मा की जगह वनडे टीम में नहीं है। तिलक वर्मा टी20 फॉर्मेट के खिलाड़ी हैं। श्रेयस अय्यर ने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी धमाकेदार बल्लेबाजी की थी और घरेलू क्रिकेट में भी अनुभवी बल्लेबाज ने अपनी छाप छोड़ी है।

इसीलिए वो ऑटोमेटिक आपके नंबर चार की पसंद है जबकि केएल राहुल नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। राहुल विकेटकीपर बल्लेबाज है जो कभी भी आकर महत्वपूर्ण रन बना सकते हैं।’

आपको संजू सैमसन को टीम में जगह देनी होगी: संजय बांगर

संजू सैमसन को लेकर संजय बांगर ने कहा कि, ‘बैकअप विकेटकीपर के रूप में मैं संजू सैमसन को चुनना चाहूंगा क्योंकि उनका वनडे क्रिकेट में औसत 50 से ज्यादा का है। यही नहीं संजू इस समय जबरदस्त फॉर्म में है।

हां ऋषभ पंत ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया है और इसी वजह से उन्हें अपनी बारी आने का इंतजार करना होगा। संजू सैमसन का प्रदर्शन भी पिछले काफी समय से शानदार रहा है। आगामी वनडे सीरीज में भी संजू अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।’

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...

₹2,00,000 करोड़ के पास पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू, RCB ने किया ₹300 मिलियन का आंकड़ा पार

IPL Enterprise Value Nears ₹2 Lakh Crore; RCB Retains Top Spot as Most Valued Brand (image via X) ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ‘हूलिहान लोकी’ की 2026 आईपीएल ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के...

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...