Skip to main content

ताजा खबर

‘श्रेयस अय्यर के ‘रेड बॉल ब्रेक’ से उनके सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर पड़ सकता है असर’ पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने की बड़ी भविष्यवाणी

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter/X)
Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter/X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि श्रेयस अय्यर का टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक लेना, उनके भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर प्रभाव डाल सकता है। आकाश का कहना है कि टेस्ट क्रिकेट में वापसी के बाद भी श्रेयस को भारतीय दल का हिस्सा बनने के लिए काफी मुश्किल होगी।

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को वेस्टइंडीज के विरुद्ध खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला का सदस्य बनाने की बात चल रही थी, तभी उन्होंने श्रेयस को ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के विरुद्ध दो मैचों की अनौपचारिक टेस्ट श्रृंखला में कप्तान बनाने का फैसला किया था। लेकिन श्रेयस के टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक लेने के निर्णय के कारण ऐसा न हो सका।

आइए सुनते हैं आकाश चोपड़ा ने अपनी यूट्यूब वीडियो में क्या कहा

आकाश चोपड़ा ने इस परिस्थिति का आकलन करते हुए अपनी यूट्यूब वीडियो में कहा कि श्रेयस अय्यर 2023 में अपनी बैक का ऑपरेशन कराने के बावजूद उतने स्वस्थ और फुर्तीले नहीं हैं जितना वे पहले थे। इसी कारण उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट से छह महीने का ब्रेक लिया। परंतु चोपड़ा ने कहा कि इस निर्णय के कारण श्रेयस के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर असर पड़ेगा।

ऐसा इसलिए क्योंकि श्रेयस फिलहाल सिर्फ एक दिवसीय क्रिकेट खेल रहे हैं, उनका नाम टी-20 क्रिकेट से भी दूर है और इसी के कारण भारतीय क्रिकेट बोर्ड उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में एक दर्जा नीचे करने का निर्णय ले सकता है।

चोपड़ा के अनुसार, श्रेयस के लिए यह एक मुश्किल फैसला रहा होगा। अय्यर को टीम से बाहर कर दिया गया था और उन्होंने अपना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी खो दिया था। लेकिन, उन्होंने वापसी की और रणजी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और आईपीएल फाइनल में खेला। जब श्रेयस अय्यर को मल्टी-डे फॉर्मेट में इंडिया ‘ए’ का कप्तान बनाया गया, तो यह साफ हो गया था कि उनकी नजरें टेस्ट क्रिकेट पर थीं।

अंत में पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने बताया कि यदि अय्यर वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के विरुद्ध खेलते तो भारत के लिए काफी कारगर साबित होते और उसी दौरान वे अपना स्थान भी पक्का कर सकते थे। अगर उनका शरीर उनका साथ नहीं दे रहा तो कोई कुछ नहीं कर सकता।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, लगाई जीत की हैट्रिक

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मैच आज 14 फरवरी, शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 World Cup 2026, NZ vs SA (image via getty) दक्षिण अफ्रीका ने 14 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड...

T20 World Cup 2025: कोलंबो में कैसा है पाकिस्तान का टी20 ट्रैक रिकाॅर्ड? यहां जाने

Pakistan (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैदान एक बार फिर इस...

T20 World Cup 2026: ‘मुझे बारिश चाहिए’ भारत-पाक मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर ने की अजीब मांग

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के R. Premadasa Stadium में होने वाले टी20 वर्ल्ड...