Skip to main content

ताजा खबर

श्रेयस अय्यर की BCCI के केंद्रीय अनुबंध में हो सकती है वापसी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बार फिर से छोड़ सकते हैं अपनी छाप

श्रेयस अय्यर की BCCI के केंद्रीय अनुबंध में हो सकती है वापसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बार फिर से छोड़ सकते हैं अपनी छाप

Shreyas Iyer (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट कैंप से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर बहुत जल्द भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के केंद्रीय अनुबंध में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शानदार खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

बता दें, भारत को अब श्रीलंका का दौरा करना है जिसकी शुरुआत 27 जुलाई से हो रही है। इस दौरे में तीन मैच की टी20 सीरीज और तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। अभी तक इस दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा नहीं हुई है लेकिन श्रेयस अय्यर को श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए देखा जा सकता है।

इसी साल भारत ने उन खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की थी जिन्हें केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया गया था। इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर और और ईशान किशन का नाम शामिल नहीं था। ऐसा इसलिए भी क्योंकि श्रेयस अय्यर ने घरेलू क्रिकेट में खेलने की रुचि नहीं दिखाई थी।

साथ ही श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए थे लेकिन अब शानदार बल्लेबाज पूरी तरह से फिट है और उन्हें आगामी श्रीलंका दौरे में खेलते हुए देखा जा सकता है।

श्रेयस अय्यर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के केंद्रीय अनुबंध में कर सकते हैं वापसी

एक्सप्रेस स्पोर्ट्स के देवेंद्र पांडे ने इस बात का खुलासा किया है कि अब श्रेयस अय्यर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के केंद्रीय अनुबंध में शामिल हो सकते हैं। यही नहीं उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी फिर से खेलते हुए देखा जा सकता है।

श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी इस बेहतरीन खिलाड़ी ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और तमाम फैंस का दिल जीता था। सभी भारतीय फैंस श्रेयस अय्यर को एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए देखने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे। श्रीलंका दौरे में पहले तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी और फिर वनडे सीरीज।

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...