Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका से सीरीज हारने पर रविचंद्रन अश्विन ने युवा खिलाड़ियों को दी वार्निंग! पढ़ें क्या कहा-

श्रीलंका से सीरीज हारने पर रविचंद्रन अश्विन ने युवा खिलाड़ियों को दी वार्निंग! पढ़ें क्या कहा-

Ravi Ashwin (Pic Source-X)

भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन वनडे सीरीज में भारत और श्रीलंका के बीच लो स्कोरिंग वाले मुकाबलों का लुत्फ उठा रहे हैं। आप सोच रहे होंगे की इधर टीम इंडिया सीरीज हार गई तो फिर अश्विन क्या लुफ्त उठा रहे हैं। दरअसल, टीम इंडिया के मशहूर ऑफ स्पिनर खेल के ‘उतार-चढ़ाव’ की सराहना करते हैं और इसे युवा पीढ़ी के लिए एक चुनौती के रूप में देखते हैं, जो टी20 क्रिकेट की तेज-तर्रार प्रकृति और सफेद गेंद के फॉर्मेट में उच्च स्कोर वाले मैचों की आदी हैं।

दिलचस्प बात यह है कि भारतीय टीम को वनडे सीरीज जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, फिर भी घरेलू टीम पहला मैच ड्रा करने में सफल रही और दूसरे मैच में 32 रन से जीत हासिल कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। इन मैचों में 230 और 240 के स्कोर बने, यह हैरान करने वाली बात है क्योंकि वनडे में 300 का स्कोर मानक बन गया है। यह युवा खिलाड़ियों के लिए एक सबक की तरह है कि वनडे क्रिकेट टी20 क्रिकेट जैसा खेलना नहीं है।

इस बारे में अश्विन ने एक्स पर लिखा-

“युवा खिलाड़ियों को व्हाइट बॉल फॉर्मेट में ऐसे उथल-पुथल और हाई स्कोरिंग वाले मैचों के बीच, श्रीलंका में यह जो छोटी सा बर्न लगा है वह टीम के लिए राहत की बात है। अगर आपको खेल के उतार-चढ़ाव पसंद हैं तो ऐसी चीजें और ऐसे मैच देखना एक शानदार अनुभव है, लेकिन अगर आप स्लैम बैंग क्रिकेट पीढ़ी से हैं तो यह आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है।”

अश्विन हाल में बने हैं चैंपियन  

अश्विन ने हाल ही में डिंडीगुल ड्रैगन्स को 2024 में अपना पहला तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) का खिताब दिलाया है। 37 वर्षीय अश्विन ने 10 मैचों में 252 रन बनाए और नौ विकेट लिए। उम्मीद है कि वह सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में वापसी करेंगे। लेकिन अश्विन की ये बातें युवा खिलाड़ियों को जरूर समझने की जरूरत है।

আরো ताजा खबर

1 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता...

33 की उम्र में सरांश जैन का सपना हुआ पूरा, पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह

Saransh and Kartikeya (Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन ने आखिरकार अपने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए भारतीय टेस्ट टीम में जगह...

ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

2027 ODI World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के मेजबान शहरों और टूर्नामेंट की नई ब्रांड लोगो का आधिकारिक ऐलान कर दिया...

अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’

Daren Sammy Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर रहने को लेकर, मुख्य कोच डैरेन...