Skip to main content

ताजा खबर

TNPL Final में रविचंद्रन अश्विन ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से लगाया हैरान करने वाला सिक्स- देखें वीडियो

TNPL Final में रविचंद्रन अश्विन ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से लगाया हैरान करने वाला सिक्स- देखें वीडियो

Ravichandran Ashwin (Source X)

डिंडीगुल ड्रैगन्स ने रविवार (4 अगस्त) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीएनपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले में गत चैंपियन लाइका कोवई किंग्स पर 6 विकेट से जीत के बाद अपना पहला तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) खिताब जीता।

ऑलराउंड गेंदबाजी के दम पर लाइका कोवई किंग्स को निर्धारित 20 ओवरों में 129/7 के स्कोर पर रोकने के बाद, कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने 46 गेंदों में 52 रनों की पारी खेलकर डिंडीगुल ड्रैगन्स को फाइनल में 10 गेंद शेष रहते जीत दिलाई।

रविचंद्रन अश्विन ने अपनी पारी में लगाया बेहतरीन सिक्स

डिंडीगुल ड्रैगन्स के कप्तान रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने रविवार, 4 अगस्त को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) 2024 के फाइनल में गेंदबाज के सिर के ऊपर से शानदार छक्का लगाया जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

TNPL के फाइनल मुकाबले में लाइका कोवई किंग्स और डिंडीगुल ड्रैगन्स आमने-सामने थे। 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ड्रैगन्स ने अपना पहला विकेट दूसरे ओवर में ही खो दिया था। रविचंद्रन अश्विन तीसरे नंबर पर क्रीज पर आए। अपनी चौथी ही गेंद का सामना करते हुए उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर जा रही गेंद को सीधे गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्का लगाया।

डिंडीगुल ड्रैगन्स के कप्तान ने क्वालीफायर 2  मैच में 30 गेंदों पर 69 रन बनाए थे और उन्होंने वहीं, लय बरकरार रखा। फाइनल में अश्विन ने 52 रनों की समझदारी भरी पारी खेली, जिसमें एक चौका और तीन छक्के शामिल थे, जिससे उनकी टीम खिताब के करीब पहुंच गई और अपनी पहली ट्रॉफी उठाई।

देखें वीडियो- Ravichandran Ashwin Viral Six Video in TNPL Final

विस्तार में पढ़ें मैच रिपोर्ट 

रविचंद्रन अश्विन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लाइका कोवई किंग्स को अच्छी शुरुआत नहीं मिली और राम अरविंद (27) और अतीक उर रहमान (25) के संघर्ष के दम पर टीम ने 20 ओवर में 129/7 का स्कोर बनाया। डिंडीगुल ड्रैगन्स की तरफ से वरुण चक्रवर्ती, संदीप वारियर और पी विग्नेश ने दो-दो विकेट लिए।

जवाब में, डिंडीगुल ड्रैगन्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आसानी से छह विकेट से मैच जीत लिया। रविचंद्रन अश्विन को उनकी धमाकेदारी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

यहाँ देखे:- VIDEO: मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने दिखाई सनथ जयसूर्या को आंख

আরো ताजा खबर

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...

Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों...