Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने दिखाई सनथ जयसूर्या को आंख, दोनों के बीच हुई जोरदार बहस

VIDEO मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने दिखाई सनथ जयसूर्या को आंख दोनों के बीच हुई जोरदार बहस

Virat Kohli’s Intense Chat With Sanath Jayasuriya (Pic Source-X)

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (4 अगस्त) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में श्रीलंकाई टीम उस समय बेहद नाराज दिखी, जब विराट कोहली के खिलाफ LBW का फैसला DRS के कारण नॉट आउट में बदल दिया गया। इसके बाद, कप्तान चरित असलंका, विकेटकीपर कुसल मेंडिस और अंतरिम कोच सनथ जयसूर्या खुश नजर नहीं आए।

Sanath Jayasuriya के साथ गुस्से में बात करते हुए दिखे Virat Kohli

वहीं अब सोशल मीडिया पर विराट का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो मैच खत्म होने के बाद श्रीलंका के अंतरिम कोच सनथ जयसूर्या के साथ उस LBW आउट को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस बातचीत के दौरान ऐसा लग रहा था कि विराट श्रीलंकाई खेमे के रवैए को देखने के बाद काफी गुस्से में थे।

क्या था पूरा मामला

दरअसल, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए, जिन्होंने चौके के साथ अपना खाता खोला। हालांकि, अकीला धनंजय के खिलाफ पारी के 15वें ओवर की आखिरी गेंद को खेलने के प्रयास में कोहली चूक गए और गेंद सीधे उनके पैड्स पर जाकर लगी। इसके बाद, श्रीलंका ने जोरदार अपील की और अंपायर ने कोहली को LBW आउट दे दिया।

विराट ने नॉन स्ट्राइकर पर मौजूद शुभमन गिल से बात की और DRS की मदद ली, जिससे अल्ट्राएज पर बल्ले का गेंद से सम्पर्क नजर आया और इसी वजह से थर्ड अंपायर ने ऑन फिल्ड अंपायर को अपना फैसला बदलने का आदेश दिया और कोहली बच गए। हालांकि अंपायर का ये फैसला श्रीलंकाई प्लेयर्स को रास नहीं आया।

इसके बाद श्रीलंकाई टीम नाखुश दिखी और कप्तान समेत कोच ने भी नाराजगी जाहिर की। कप्तान चरित असलंका ने निर्णय को लेकर काफी देर मैदानी अंपायर से बात की, जबकि कोच सनथ जयसूर्या भी मैदान के बाहर खुश नहीं नजर आए। वहीं, विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने गुस्से में अपना हेलमेट ही फेंक दिया। हालांकि विराट इसका फायदा नहीं उठा सके और 14 रन बनाकर LBW आउट हो गए।

আরো ताजा खबर

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...