Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका दौरे में स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष करने के बावजूद, ODI में 50 का है विराट कोहली का औसत

श्रीलंका दौरे में स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष करने के बावजूद, ODI में 50 का है विराट कोहली का औसत

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

श्रीलंका दौरे के वनडे सीरीज में टीम इंडिया को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। सीरीज के तीनों ही मैचों में टीम इंडिया रन चेज करने में असफल रही। आखिरी मैच में रोहित शर्मा एंड कंपनी 249 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 138 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के तीनों ही मैचों में विराट कोहली (Virat Kohli) बड़ा स्कोर बनाने में नाकामयाब रहे। तीनों ही मुकाबलों में वह स्पिनर के खिलाफ LBW आउट हुए। हालांकि इस सीरीज में स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष करने के बावजूद 2020 से वनडे फॉर्मेट में स्पिनर्स के खिलाफ विराट कोहली का औसत कमाल का है।

2020 से वनडे फॉर्मेट में स्पिनरों के खिलाफ Virat Kohli का औसत 50.94 का है

विराट कोहली (Virat Kohli) ने 2020 से वनडे फॉर्मेट में स्पिनरों के खिलाफ 37 पारियों में 50.94 के औसत और 86.35 की स्ट्राइक रेट से 968 रन बनाए हैं, इस दौरान वह 19 बार आउट भी हुए हैं।

श्रीलंका के खिलाफ लगातार तीन पारियों में LBW आउट हुए विराट कोहली

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के तीनों मैचों में विराट कोहली (Virat Kohli) स्पिनर के खिलाफ LBW आउट हुए हैं। पहले मैच में वानिंदु हसरंगा ने कोहली को LBW किया था, उस मैच में उन्होंने 32 गेंदों में 24 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे वनडे में जेफरी वेंडरसे ने उन्हें LBW आउट किया था, इस मैच में विराट ने 19 गेंदों में 14 रन बनाए थे।

वहीं आखिरी वनडे मैच में दुनिथ वेलालागे ने कोहली को LBW आउट किया था, इस मैच में वह 18 गेंदों में मात्र 20 रन की पारी खेल पाए। श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली ने 3 मैचों की 3 पारियों में 19.33 की औसत से मात्र 58 रन ही बनाए।

आपको बता दें, श्रीलंका दौरे में जो विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ हुआ है, ठीक ऐसा ही 16 साल पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ भी हुआ था। साल 2008 के श्रीलंका दौरे में सचिन तेंदुलकर लगातार तीन पारियों में LBW आउट हुए थे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...

आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!

IPL 2026: Virat Kohli new haircut (image via X) विराट कोहली ने आने वाले 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह अपनी तैयारियां शुरू...

14 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ भारत के...