
Team India (Image Credit- Twitter X)
भारतीय टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। भारत को अब अपना अगला दौरा श्रीलंका का करना है जिसकी शुरुआत 27 जुलाई से हो रही है। इस दौरें में तीन मैच की टी20 और तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी।
भारत के श्रीलंका दौरे के लिए आज यानी 17 जुलाई को भारतीय चयन समिति को बैठक करनी थी लेकिन यह बैठक स्थगित कर दी गई है। दरअसल श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन आज यानी 17 जुलाई को ही होना था। पिछले काफी समय से ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि इस दौरे के वनडे और टी20 कप्तान अलग-अलग होंगे। वनडे टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी जा सकती है जबकि टी20 टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आ सकते हैं।
हालांकि यह चयन समिति की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। हाल ही में यह रिपोर्ट भी सामने आई है कि अनुभवी बल्लेबाज और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस दौरे के लिए अपने आप को उपलब्ध रखा है। रोहित शर्मा को इस दौरें में भारतीय वनडे टीम से खेलते हुए देखा जा सकता है।
27 जुलाई से शुरू हो रही है भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज
बता दें, पहले इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी जिसकी शुरुआत 27 जुलाई से हो रही है। तीनों ही टी20 मुकाबले पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। टी20 सीरीज 30 जुलाई को खत्म हो जाएगी और उसके बाद वनडे सीरीज की शुरुआत 2 अगस्त से होगी। वनडे सीरीज की बात की जाए तो यह तीनों ही मैच कोलंबो में खेले जाएंगे।
भारत ने हाल ही में जिंबाब्वे के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया था। इस सीरीज में भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया गया था। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत में दक्षिण अफ्रीका को हराया था और इस शानदार टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और शानदार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान
8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

