Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका क्रिकेट में बड़े बदलाव: जूलियन वुड बने बल्लेबाजी कोच, रेने फर्डिनेंड्स संभालेंगे स्पिन विभाग

Sri Lanka team new appointments: Julian Woods (Image Credit- Twitter/X)
Sri Lanka team new appointments: Julian Woods (Image Credit- Twitter/X)

श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने जूलियन वुड और रेने फर्डिनेंड्स को बल्लेबाजी तथा स्पिन-बॉलिंग कोच के तौर पर नियुक्त किया है। ये दोनों थिलिना कांडाम्बी और पियाल विजेतुंगे की जगह अब श्रीलंका के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बनेंगे।

एक तरफ थिलिना कांडाम्बी श्रीलंकाई टीम के साथ दिसंबर 2023 से जुड़े हुए हैं, तो वहीं पियाल विजेतुंगे 2006 से श्रीलंका के साथ रहे हैं। विजेतुंगे ने सालों से कई प्रतिभाशाली स्पिनरों को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिन्होंने श्रीलंका के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।

श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने यह निर्णय इस वर्ष बांग्लादेश के विरुद्ध टी-20आई श्रृंखला हारने के बाद लिया है। बोर्ड का मानना है कि कोचिंग स्टाफ में थोड़े हेर-फेर करना आवश्यक है और यह निर्णय टीम की भलाई के लिए लिया गया है। जूलियन वुड को श्रीलंका द्वारा एक साल का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है।

आइए जानते हैं वुड और फर्डिनेंड्स से संबंधित जानकारियां

ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार, इस साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाड़ियों के साथ अपने एक सप्ताह के “पावर-हिटिंग प्रोग्राम” के दौरान जूलियन वुड ने श्रीलंकाई बोर्ड को काफी प्रभावित किया था। उन्होंने इस साल बांग्लादेश की टीम को भी शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट पर बल्लेबाजी कोच के रूप में कोचिंग दी थी। उन्हें कई खेमों के साथ काम करने का अनुभव भी है और उनका यही तजुर्बा श्रीलंकाई टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा।

रेने फर्डिनेंड्स दो साल तक इस भूमिका में रहेंगे, जहाँ वह स्पिन-बॉलिंग ट्रेनिंग, मैच प्रिपरेशन, परफॉर्मेंस एनालिसिस और प्लेयर डेवलपमेंट का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के साथ भी काम किया है और वह रिस्ट और फिंगर स्पिन दोनों में विशेषज्ञ हैं।

श्रीलंका का अगला दौरा नवंबर में पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे और उसके उपरांत मेजबान पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ एक टी-20आई ट्राई सीरीज के रूप में होगा।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: ओमान की टूर्नामेंट में हार की हैट्रिक, आयरलैंड ने 96 रनों से दी करारी शिकस्त 

Ireland vs Oman (Image Credit- Twitter X) आयरलैंड और ओमान के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 22वां मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। बता...

T20 World Cup 2026: Lorcan Tucker के POTM प्रदर्शन के चलते आयरलैंड ने 96 रनों से जीता मैच 

Ireland vs Oman (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 22वां मैच आज 14 फरवरी, शनिवार को आयरलैंड और ओमान के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स...

T20 WC 2026, IND vs PAK: बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? मौसम और पिच रिपोर्ट पर डालें नजर

T20 WC 2026, IND vs PAK: weather and pitch report (image via X) एक रोमांचक मुकाबले में, भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आईसीसी इवेंट में आमने-सामने होंगे, जब रविवार,...

KSCA का सम्मान: चिन्नास्वामी स्टेडियम में राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम पर स्टैंड्स!

Anil Kumble and Rahul Dravid (image via getty) कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) ने इंडियन क्रिकेट के दो सबसे मशहूर खिलाड़ियों को सम्मान देते हुए मशहूर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के...