Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: ओमान की टूर्नामेंट में हार की हैट्रिक, आयरलैंड ने 96 रनों से दी करारी शिकस्त 

T20 World Cup 2026: ओमान की टूर्नामेंट में हार की हैट्रिक, आयरलैंड ने 96 रनों से दी करारी शिकस्त 

Ireland vs Oman (Image Credit- Twitter X)

आयरलैंड और ओमान के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 22वां मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में आयरलैंड ने ओमान को एकतरफा मुकाबले में 96 रनों से करारी शिकस्त दी है।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने मैन्स टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दूसरा बेस्ट स्कोर बनाते हुए 236 रनों का एक बड़ा लक्ष्य ओमान के सामने जीत के लिए रखा, लेकिन जब ओमान इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 139 रनों पर ही सिमट गई।

आयरलैंड बनाम ओमान मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो ओमान ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एकदम गलत साबित हुआ। आयरलैंड ने लाॅर्कन टकर (94*) की कप्तानी पारी के चलते 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 235 रन बनाए। बता दें कि यह आयरलैंड का टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में बेस्ट और ओवरऑल दूसरा बेस्ट स्कोर भी है।

साथ ही ग्रेथ डैनली ने 56 और जाॅर्ज डाॅकरेल ने 9 गेंदों में पांच छक्कों की मदद से 35* रनों की तूफानी पारी खेली। ओमान की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो शकील अहमद ने चार ओवरों में 33 रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा शाह फैसल व आमिर कलीम के हाथ एक-एक सफलता लगी।

इसके बाद, जब ओमान आयरलैंड से मिले 236 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसकी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। ओपनर आमिर कलीम 50 और हम्मद मिर्जा ने 46 रनों की पारी खेली। इसके अलावा ओमान का और कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

दूसरी ओर, आयरिश टीम की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। जोशुआ लिटिल को 3, मैथ्यू एच व बैरी मकार्थी ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा जाॅर्ज डाॅकरेल के हाथ एक सफलता लगी। यह ओमान की जारी टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार रही, जबकि आयरलैंड ने 3 मैचों बाद जीत का खाता खोला।

আরো ताजा खबर

2 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज कोलकाता का सामना हैदराबाद से आईपीएल के जारी रोमांचक 19वें सीजन का छठा मैच आज 2 अप्रैल,...

SM Trends: 2 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम ने आज 2 अप्रैल के ही दिन साल 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था। तो वहीं, टीम...

जारी आईपीएल के बीच इस साउथ अफ्रीकी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा 

South Africa (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के बीच साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की अनुभवी बल्लेबाज रासी वान डर दुसों (Rassie van der Dussen) ने आज 2 अप्रैल,...

राजभोग’ मिठाई खाकर वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में ठोका था अर्धशतक, खुद किया खुलासा, देखें वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अपने पहले ही मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया। सिर्फ 15...