Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, Mahela Jayawardene ने छोड़ा ये बड़ा पद 

श्रीलंका क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, Mahela Jayawardene ने छोड़ा ये बड़ा पद 

Mahela Jayawardene. (Photo by Getty Images)

वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर होने के बाद, श्रीलंका क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। बता दें कि टीम की महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने तत्काल प्रभाव से श्रीलंका के सलाहकार कोच पद से इस्तीफा दे दिया है।

तो वहीं इसको लेकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने इस बात की पुष्टि कर दी है। गौरतलब है कि जयवर्धने ने यह पद साल 2022 में संभाला था, जिसके बाद इसे एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया।

हालांकि, अभी तक इस भूमिका से नाम वापिस लेने के बाद दिग्गज क्रिकेटर की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खराब प्रदर्शन के बाद जयवर्धने ने यह कदम उठाया है।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने जारी किया बयान

बता दें कि श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान द्वारा इस भूमिका से नाम वापिस लेने के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक आधिकारिक बयान में कहा- जयवर्धने ने अपने कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय टीम पारिस्थितिकी तंत्र और उच्च-प्रदर्शन केंद्र की संरचना में महत्वपूर्ण बदलावों को लागू करने में मदद की। श्रीलंका क्रिकेट इस अवसर पर महेला को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता है और उनके कार्यकाल के दौरान प्रदान की गई सेवाओं के लिए उन्हें धन्यवाद देता है।

जल्द ही भारत दौरे पर आएगी श्रीलंका

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप में लचर प्रदर्शन के बाद श्रीलंका इस साल जुलाई-अगस्त में भारतीय दौरे पर होगी। श्रीलंका इस दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम के साथ तीन मैचों की टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आएगी।

टी20 सीरीज का पहला मैच 27 जुलाई को खेला जाएगा, तो इसके बाद दूसरा और तीसरा टी20 क्रमश: 28 और 30 जुलाई को खेला जाएगा। टी20 सीरीज के समापन के बाद तीन वनडे क्रमश: 2, 4 और 7 अगस्त को खेले जाएंगे।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...

भारत को चैंपियंस ट्राॅफी हराने वाले इस पाकिस्तानी कप्तान ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

Sarfaraz Ahmed retires from all forms of international cricket (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी...