Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, कप्तान बनने के बाद एयरपोर्ट पर अलग स्वैग में नजर आए SKY

श्रीलंका के लिए रवाना हुई टीम इंडिया कप्तान बनने के बाद एयरपोर्ट पर अलग स्वैग में नजर आए SKY

Team India (Photo Source: X)

टीम इंडिया को 27 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम आज श्रीलंका पहुंच जाएगी। तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद इतने ही मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज भी खेली जाएगी, जहां रोहित शर्मा टीम के कप्तान होंगे। हेड कोच गौतम गंभीर, सपोर्ट कोचिंग स्टाफ और टी20 स्क्वॉड में शामिल खिलाड़ी आज श्रीलंका पहुंचेंगे।

जबकि वनडे सीरीज में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी कुछ दिन बाद श्रीलंका पहुंचेंगे। वनडे सीरीज 2 अगस्त से खेली जानी है। टीम इंडिया के श्रीलंका के लिए रवाना होने से पहले हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगारकर ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेन्स की और इस दौरान स्क्वॉड सिलेक्शन से जुड़े कई सवालों के जवाब भी दिए।

श्रीलंका जाने के लिए टीम इंडिया के प्लेयर्स ने मुंबई से भरी उड़ान

भारतीय टीम ने आज मुंबई से श्रीलंका के लिए फ्लाइट पकड़ी। मुंबई एयरपोर्ट पर हार्दिक पांड्या भी नजर आए। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हार्दिक टीम के उप-कप्तान थे और ऐसा माना जा रहा था कि रोहित के टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट के बाद उन्हें कप्तानी मिलेगी, हालांकि ऐसा हुआ नहीं। सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान नियुक्त बनाया गया है।

सूर्या का फुल टाइम टी20 कप्तान के तौर पर यह पहला दौरा है। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होम सीरीज में जबकि साउथ अफ्रीका दौरे पर भी टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में कप्तानी कर चुके हैं। हार्दिक, सूर्या के अलावा शुभमन गिल, रवि बिश्नोई भी एयरपोर्ट पर नजर आए। वहीं गौतम गंभीर भी प्लेयर्स के साथ टीम बस में दिखे।

टी-20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुूबे, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग, अक्षर पटेल, संजू सैमसन, ऋषभ पंत, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...

CSK प्लेयर रिटेंशन से पहले मुंबई में एमएस धोनी से मुलाकात करेंगे नए हेड कोच जहीर खान

CSK Coach Zaheer Khan Set to Consult MS Dhoni Ahead of IPL Retention Cut-Off (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच जहीर खान, मुंबई में एमएस धोनी...

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में जारी तीसरे टी20आई मैच में...