Skip to main content

ताजा खबर

Team India T20I Captain: सूर्यकुमार यादव या हार्दिक पांडया- कप्तानी के लिए रोहित शर्मा किसे दे रहे सपोर्ट?

Team India T20I Captain सूर्यकुमार यादव या हार्दिक पांडया- कप्तानी के लिए रोहित शर्मा किसे दे रहे सपोर्ट
Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)Team India T20I Captain: आईसीसी टी20 विश्व कप टी20 टीम के कप्तान के रूप में रोहित शर्मा का आखिरी टूर्नामेंट था। इस टूर्नामेंट के बाद उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। ऐसे में टीम इंडिया के कैप्टन की कुर्सी खाली हो गई है। अब इस पद के लिए सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांडया के बीच जबरदस्त जंग चल रही है। इस बीच सूर्यकुमार यादव का नाम सबसे आगे नजर आ रहा है। इससे पहले हार्दिक पांडया इस रेस में अकेले घोड़े की तरह थे, लेकिन अब हालात बदल गए हैं।

सूर्यकुमार यादव हो सकते हैं टीम इंडिया के अगले कप्तान 

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के अगले कप्तान हो सकते हैं। हार्दिक पांडया को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए उप-कप्तान चुना गया था, इसलिए उन्हें रोहित के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाने लगा।  हालांकि उनकी फिटनेस और लगातार टीम से बाहर रहने के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी नहीं सौंपी जाएगी।

Team India T20I Captain: रोहित शर्मा किसे बनाना चाहते हैं टीम इंडिया का कप्तान

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाना चाहते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने भी सूर्यकुमार यादव का नाम सुझाया है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इन दोनों ने हार्दिक पांडया से भी इस बारे में चर्चा की है।

2024 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम का अगला लक्ष्य टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट जीतना होगा। यह प्रतियोगिता भारत में आयोजित की जाएगी। इस बीच इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की टीम बिल्डिंग जारी है। इसलिए भारतीय टीम को एक पूर्णकालिक कप्तान की जरूरत है। श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे। इसके साथ ही वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए भी नजर आ सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव भारतीय टी20 टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं। जबकि हार्दिक पांडया एक प्रमुख ऑलराउंडर हैं। दोनों के पास नेतृत्व का अनुभव है। लेकिन सूर्यकुमार यादव के पास ज्यादा मौका है।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...