Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाकर Gaby Lewis ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली आयरिश महिला क्रिकेटर बनी

श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाकर Gaby Lewis ने रचा इतिहास ऐसा करने वाली पहली आयरिश महिला क्रिकेटर बनी

Gaby Lewis. (Photo Source: X(Twitter/Ireland Cricket)

आयरलैंड की महिला टीम ने मंगलवार को दूसरे टी20 मैच में श्रीलंका को सात रन से हराया। इसके साथ ही आयरलैंड ने 2 मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। इस मुकाबले में आयरलैंड की गैबी लुईस (Gaby Lewis) ने शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह टी-20 इंटरनेशनल में दो या उससे अधिक शतक लगाने वाली खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गईं हैं। यह रिकॉर्ड हासिल करने वाली वो पहली आयरिश महिला क्रिकेटर हैं।

मुकाबले की बात करें तो आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 173 रन बनाए, इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 166 रन ही बना सकी। गैबी लुईस का ये दूसरा टी20 इंटरनेशनल शतक था। इससे पहले उन्होंने जर्मनी के खिलाफ नाबाद 105 रन बनाए थे। आईसीसी के मुताबिक दाएं हाथ की यह खिलाड़ी अब टी-20 फॉर्मेट में दो या अधिक शतक बनाने वाली 11 महिला प्लेयर्स में से एक है।

Gaby Lewis ने श्रीलंका के खिलाफ खेली ऐतिहासिक पारी

गैबी लुईस ने श्रीलंका के खिलाफ अपनी शतकीय पारी में 17 चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने ओर्ला प्रेंडरगैस्ट (38) के साथ 119 रन की साझेदारी करके आयरलैंड को बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की। आईसीसी के अनुसार, यह आयरलैंड की महिला क्रिकेट में श्रीलंका पर पहली जीत थी और इससे यूरोपीय टीम को टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर करने में मदद मिली, इसके बाद बाद शुक्रवार को बेलफास्ट में तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी।

महिला T20Is में सबसे अधिक शतक लगाने वाले प्लेयर्स की बात करें तो तंजानिया की फातुमा किबासु और श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू दोनों ने तीन-तीन टी-20 शतक बनाए हैं, जबकि लुईस वेस्टइंडीज की जोड़ी डिएंड्रा डॉटिन-हेले मैथ्यूज ने इस फॉर्मेट में दो शतक लगाए हैं।

इसके अलावा इंग्लैंड की डैनी व्याट, ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग और बेथ मूनी, युगांडा की प्रोस्कोविया अलाको, रोमानिया की रेबेका ब्लेक और संयुक्त अरब अमीरात की ईशा ओजा के साथ दो-दो शतक बनाने वाली खिलाड़ियों में शामिल हो गईं हैं।

আরো ताजा खबर

जसप्रीत बुमराह इस हफ्ते गेंदबाजी प्रैक्टिस शुरू करेंगे, श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए उनके फिट होने की उम्मीद

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका दौरे पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टेस्ट क्रिकेट के नंबर 1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भारतीय...

WI vs PAK 2026: पाकिस्तान को बड़ा झटका, पूर्व कप्तान वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से हुआ बाहर 

WI vs PAK 2026 (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, दोनों टीमों के बीच...

अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट के बाद कौन बनेगा KKR का कप्तान? यहां जानें 

Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई, गुरूवार को क्रिकेट के सभी फाॅर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। रहाणे के संन्यास...

31 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट...