Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में टीम इंडिया की गेंदबाजी पर जमकर बरसे आकाश चोपड़ा, कही ये बड़ी बात 

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में टीम इंडिया की गेंदबाजी पर जमकर बरसे आकाश चोपड़ा कही ये बड़ी बात

Aakash Chopra (Image Credit- Twitter X)

भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 7 अगस्त, बुधवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में मेजबान श्रीलंका ने बड़ा उलटफेर करते हुए, टीम इंडिया के खिलाफ 110 रनों से बड़ी जीत हासिल की है।

तो वहीं इस जीत के साथ ना सिर्फ श्रीलंका ने यह मैच जीता, बल्कि 27 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज को भी अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 249 रनों का टारगेट, भारतीय टीम के सामने जीत के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया 26.1 ओवर में मात्र 138 रनों पर सिमट गई।

दूसरी ओर, मुकाबले में भारतीय टीम के इस लचर प्रदर्शन के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) का बड़ा बयान सामने आया है। चोपड़ा का कहना है कि इस मैच में भारतीय गेंदबाज क्रूर नहीं थे।

आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

भारत बनाम श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मैच खत्म होने के बाद आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- हम गेंदबाजी में श्रीलंका की पारी को समाप्त करने में सक्षम नहीं थे। एक आत्मसंतुष्टि का भाव लग रहा था कि हमें वैसे भी विकेट मिलेंगे और अगर हमें विकेट नहीं मिले, तो हम वैसे भी रनों का पीछा करेंगे। गेंदबाजी में क्रूरता की कमी थी।

चोपड़ा ने आगे कहा- मुझे लगता है कि हम प्रतिद्वंद्वी को मात देते हैं और सपाट विकेटों पर स्पिन को बहुत अच्छा खेलते हैं। हमारे गेंदबाज भी ऐसी पिचों पर उनसे बेहतर गेंदबाजी करते हैं। हालांकि, जब पिचें टर्न लेने लगती हैं, तो हमारी बल्लेबाजी सामान्य हो जाती है और गेंदबाजी की क्वालिटी में अंतर कम हो जाता है। इसलिए, यह एक समस्या है जिसका उन्हें समाधान करना होगा।

আরো ताजा खबर

3 भारतीय टेस्ट गेंदबाज, जिन्हें वनडे टीम में मिल सकता है मौका; लिस्ट-ए रिकॉर्ड भी है शानदार

3 Test Bowlers Who Deserve an Opportunity in India’s ODI Setup (Image credit Twitter – X) Indian Test bowlers for ODIs: भारत का वनडे सेटअप 2027 वनडे वर्ल्ड कप को...

IND vs AFG: क्लीन स्वीप के बावजूद इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर लटकी तलवार, अगली सीरीज से कट सकता है पत्ता

IND vs AFG: 3 Indian Players on the Chopping Block Following Afghanistan Series (image via X) Indian players dropped after IND vs AFG: हाल ही में भारत ने अफगानिस्तान के...

उपलब्धियों की लंबी लिस्ट के बाद भी यह सपना है अधूरा: राशिद खान ने करियर के सबसे बड़े लक्ष्य का किया खुलासा

Rashid Khan Names the One Dream Still Missing From His Career (image via getty) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार लेग-स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने लगभग वह सब कुछ हासिल...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल ने बढ़ाई भारतीय टीम की सिरदर्दी; गिल और बुमराह नहीं खेलेंगे अंतिम दो वनडे

India’s Cramped New Zealand Tour Schedule Forces Rest for Gill, Bumrah Ahead of Tests (image via getty) NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे ने टीम मैनेजमेंट के...