
Aakash Chopra (Image Credit- Twitter X)
भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 7 अगस्त, बुधवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में मेजबान श्रीलंका ने बड़ा उलटफेर करते हुए, टीम इंडिया के खिलाफ 110 रनों से बड़ी जीत हासिल की है।
तो वहीं इस जीत के साथ ना सिर्फ श्रीलंका ने यह मैच जीता, बल्कि 27 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज को भी अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 249 रनों का टारगेट, भारतीय टीम के सामने जीत के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया 26.1 ओवर में मात्र 138 रनों पर सिमट गई।
दूसरी ओर, मुकाबले में भारतीय टीम के इस लचर प्रदर्शन के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) का बड़ा बयान सामने आया है। चोपड़ा का कहना है कि इस मैच में भारतीय गेंदबाज क्रूर नहीं थे।
आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान
भारत बनाम श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मैच खत्म होने के बाद आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- हम गेंदबाजी में श्रीलंका की पारी को समाप्त करने में सक्षम नहीं थे। एक आत्मसंतुष्टि का भाव लग रहा था कि हमें वैसे भी विकेट मिलेंगे और अगर हमें विकेट नहीं मिले, तो हम वैसे भी रनों का पीछा करेंगे। गेंदबाजी में क्रूरता की कमी थी।
चोपड़ा ने आगे कहा- मुझे लगता है कि हम प्रतिद्वंद्वी को मात देते हैं और सपाट विकेटों पर स्पिन को बहुत अच्छा खेलते हैं। हमारे गेंदबाज भी ऐसी पिचों पर उनसे बेहतर गेंदबाजी करते हैं। हालांकि, जब पिचें टर्न लेने लगती हैं, तो हमारी बल्लेबाजी सामान्य हो जाती है और गेंदबाजी की क्वालिटी में अंतर कम हो जाता है। इसलिए, यह एक समस्या है जिसका उन्हें समाधान करना होगा।
माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर
5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 5 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट

