Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में हार्दिक को कप्तानी न मिलने पर फैन्स की आई तीखी प्रतिक्रिया

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में हार्दिक को कप्तानी न मिलने पर फैन्स की आई तीखी प्रतिक्रिया

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

आज यानी 18 जुलाई को भारत ने श्रीलंका दौरे के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इस दौरे में सूर्यकुमार यादव को भारत की टी20 टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि वनडे टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे।

पिछले काफी समय से ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही थी कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या को कप्तानी दी जा सकती है, लेकिन उनकी जगह आगामी सीरीज में सूर्यकुमार यादव को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बता दें, हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम की कप्तानी पहले भी की हुई है और उनका रिकॉर्ड इसमें काफी अच्छा रहा है। यही नहीं इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस टीम की भी कप्तानी की थी। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के बाद रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है और तमाम लोगों का मानना था कि अब हार्दिक पांड्या को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे दी जानी चाहिए।

हालांकि, तमाम लोग इस बात से काफी निराश है कि हार्दिक पांड्या को श्रीलंका दौरे की टी20 टीम में भारत की कप्तानी नहीं दी गई है। बहरहाल, हार्दिक पांड्या को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा।

हार्दिक पांड्या के भारतीय टीम के टी20 टीम के कप्तान नियुक्त ना होने को लेकर तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर दी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया:

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद और हर्षित राणा.

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज.

আরো ताजा खबर

जब सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में विराट कोहली ने लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला

Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उनकी शानदार फिटनेस, अनुशासित दिनचर्या और सख्त डाइट...

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...