Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका की भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद, कप्तान चरिथ असलंका का बड़ा बयान, कहा- अब मैं एक…

श्रीलंका की भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद, कप्तान चरिथ असलंका का बड़ा बयान, कहा- अब मैं एक…

Charith Asalanka (Image Credit- Twitter X)

7 अगस्त, बुधवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका और भारत के बीच जारी वनडे सीरीज का आखिरी व तीसरा मैच खेला गया। बता दें कि इस मैच में मेजबान श्रीलंका ने बड़ी जीत हासिल करते हुए, मुकाबले को 110 रनों से अपने नाम किया।

तो वहीं इस जीत के बाद श्रीलंका ने ना सिर्फ वनडे सीरीज को अपने नाम किया, बल्कि 27 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ किसी द्विपक्षीय सीरीज को अपने नाम किया है। दूसरी ओर, अब श्रीलंका की इस जीत पर श्रीलंकाई टीम के कप्तान चरिथ असलंका (Charith Asalanka) का बड़ा बयान सामने आया है।

चरिथ असलंका ने दिया बड़ा बयान

भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के खत्म होने के बाद आधिकारिक ब्राॅडकास्टर के साथ चर्चा करते हुए असलंका ने कहा- मैं इस समय एक खुश कप्तान हूं। टीम ने पूरी सीरीज में सभी चीजें सही की हैं।

हम सभी जानते थे कि वे एक मजबूत बल्लेबाजी क्रम हैं और हम अपनी ताकत का समर्थन करना चाहते थे, स्पिन हमारी ताकत थी और हमने इसका समर्थन किया। वे अभी अच्छे मूड में हैं और हमारे कोच (सनथ जयसूर्या) बहुत सक्रिय हैं। लड़कों ने वास्तव में टीम के माहौल का आनंद लिया।

दूसरी ओर, श्रीलंका के भारत के खिलाफ इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम के अंतरिम कोच सनथ जयसूर्या ने भी बड़ा बयान दिया है। जयसूर्या ने मैच के बाद कहा- यह बहुत लंबा इंतजार था क्योंकि वह सीरीज मैंने 1997 में खेली और उस सीरीज में काफी रन बने थे।

वह आखिरी सीरीज थी जो हमने भारत के खिलाफ जीती थी। 27 साल बाद मैं टीम का हिस्सा हूं और मैं इन लड़कों का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। वे खिलाड़ियों का एक बहुत अच्छा ग्रुप हैं और प्रतिभाशाली है और पूरे देश ने देखा होगा कि हम क्या कर सकते हैं।

আরো ताजा खबर

33 की उम्र में सरांश जैन का सपना हुआ पूरा, पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह

Saransh and Kartikeya (Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन ने आखिरकार अपने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए भारतीय टेस्ट टीम में जगह...

ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

2027 ODI World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के मेजबान शहरों और टूर्नामेंट की नई ब्रांड लोगो का आधिकारिक ऐलान कर दिया...

अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’

Daren Sammy Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर रहने को लेकर, मुख्य कोच डैरेन...

31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘मैंने उनके बारे में अच्छा सुना है’ टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर किस इंग्लिश प्लेयर ने दिया ऐसा बयान?...