Skip to main content

ताजा खबर

शॉन मार्श और टिम पेन ने क्रिक्ट्रैकर के साथ की एक्सक्लूसिव बातचीत, ‘Sledging’ को लेकर खोली बड़ी पोल

शॉन मार्श और टिम पेन ने क्रिक्ट्रैकर के साथ की एक्सक्लूसिव बातचीत Sledging को लेकर खोली बड़ी पोल

Tim Paine (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के कई पूर्व खिलाड़ी इस समय वर्ल्ड चैंपियनशिप लीजेंड्स टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया है। उनके अलावा इस टूर्नामेंट के प्लेऑफ में पाकिस्तान, भारत और वेस्टइंडीज ने अपनी जगह पक्की की है। प्लेऑफ के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी शॉन मार्श और टिम पेन ने क्रिक्ट्रैकर के साथ बातचीत के दौरान ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को लेकर कई बातों का खुलासा किया।

बता दें, ऑस्ट्रेलिया को हमेशा से ही आक्रामक क्रिकेट खेलते हुए देखा जाता है। टीम ने सबसे ज्यादा आईसीसी टाइटल अपने नाम किए हैं। 2023 में उन्होंने भारत को उन्हीं के घर में वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में हराया था। ऑस्ट्रेलिया के इन दोनों ही पूर्व खिलाड़ियों ने टीम की स्लेजिंग को लेकर अपना पक्ष रखा।

टिम पेन ने कहा कि, ‘इस टूर्नामेंट में कोई भी स्लेजिंग नहीं होगी। यह काफी अच्छा रहा है। सच बताऊं तो मैं बहुत ही आसानी से बोर हो जाता हूं और मुझे किसी से बातचीत करनी रहती है। मैं ऐसा ही फील्ड के अंदर भी हूं और बाहर भी। मैं बस बल्लेबाज के साथ बातचीत करने की कोशिश करता हूं और कभी-कभी उनके ध्यान को हटाने की भी कोशिश चलती रहती है। आप यह बात शॉन से भी पूछ सकते हैं कि चाहे टीम बस हो या होटल मैं बहुत जल्दी बोर हो जाता हूं और मुझे किसी से बातचीत करनी होती है। यह मेरा स्वभाव है।’

यह रही शॉन मार्श और टीम पेन की बातचीत क्रिक्ट्रैकर के साथ:

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

A post shared by CricTracker (@crictracker)

शॉन मार्श ने कहा कि, ‘मुझे ऐसा नहीं लगता है कि यह सब है। स्लेजिंग का खेल से बाहर हो चुकी है। बड़े टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया और भारत के साथ कभी-कभी ऐसा देखने को मिलता है लेकिन अब यह पूरी तरह से खत्म हो चुका है।’

वर्ल्ड चैंपियंस लीजेंड्स टूर्नामेंट में पाकिस्तान अंक तालिका के पहले पायदान पर है। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की बात की जाए तो उन्होंने इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अब उन्हें भारत के खिलाफ 12 जुलाई को दूसरा सेमीफाइनल मैच खेलना है। टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी इस समय बेहतरीन फॉर्म में है।

আরো ताजा खबर

वैभव सूर्यवंशी ने खोला श्रीलंकाई गेंदबाजों का धागा, मात्र 11 गेंदों में ठोका लिस्ट ‘ए’ क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) रविवार (21 जून) को रंगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल स्टेडियम में ट्राई-सीरीज फाइनल के दौरान, इंडिया ‘ए’ और श्रीलंका ‘ए’ के बीच हुए मैच में...

“कमबैक किंग नहीं, टीम में पक्की जगह चाहिए…” – T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद रवि बिश्नोई ने बताया अपना अल्टीमेट टारगेट

Ravi Bishnoi reveals his ultimate target after T20 World Cup 2026 snub (image via getty) भारत के लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई अपने रुक-रुक कर चलने वाले इंटरनेशनल करियर में सिर्फ ‘वापसी...

21 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ENG vs NZ, 2nd Test: मेजबान टीम को जीत के लिए अभी भी 281 रनों की जरूरत 463 रनों के लक्ष्य का पीछा...

जो रुट ने टेस्ट क्रिकेट में स्थापित किया एक और कीर्तिमान, तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

ENG vs NZ 2026: Joe Root (image via getty) शनिवार (20 जून) को लंदन के द ओवल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे...