Skip to main content

ताजा खबर

शेफाली वर्मा और स्नेह राणा के दमदार प्रदर्शन की वजह से भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को एकमात्र टेस्ट में दी करारी शिकस्त

शेफाली वर्मा और स्नेह राणा के दमदार प्रदर्शन की वजह से भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को एकमात्र टेस्ट में दी करारी शिकस्त

India Women Team (Pic Source-X)

आज यानी 1 जुलाई को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को एकमात्र टेस्ट मैच में 10 विकेट से हराया। इस मैच में भारतीय महिला टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

इस मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी को 6 विकेट पर 603 रन पर घोषित किया। टीम की ओर से शेफाली वर्मा ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 205 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 23 चौके और 8 छक्के जड़े। शेफाली वर्मा के अलावा अनुभवी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 149 रनों का योगदान दिया।

रिचा घोष ने 86 रन बनाए जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 69 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। Jemimah Rodrigues ने 55 रनों का योगदान दिया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका टीम अपनी पहली पारी में 266 रन पर ऑलआउट हो गई। मारिजेन कप्प ने 74 रन बनाए जबकि सुन लुस ने 65 रनों की पारी खेली।

भारत की ओर से स्नेह राणा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 25.3 ओवर में 77 रन देकर 8 विकेट झटके। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका फॉलो ऑन में अपनी दूसरी पारी में 373 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से दूसरी पारी में कप्तान Laura Wolvaardt ने 122 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली जबकि सुन लुस ने 109 रनों का योगदान दिया। Nadine de Klerk ने 61 रनों की पारी खेली।

भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से हराया

भारतीय महिला टीम की ओर से दूसरी पारी में दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा और राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो-दो विकेट झटके। पूजा वस्त्रकर, शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

भारतीय महिला टीम को यह मैच जीतने के लिए 37 रनों की जरूरत थी और उन्होंने बिना विकेट खोए इस लक्ष्य को हासिल किया। दूसरी पारी में शेफाली वर्मा ने 24* रनों का योगदान दिया।

আরো ताजा खबर

IND vs ENG, 2nd Semi-Final: भारत बनाम इंग्लैंड मैच में ये 3 खिलाड़ी अकेले दम पर पलट सकते हैं मैच का रुख

IND vs ENG, 2nd Semifinal: 3 players to watch out for (image via getty) भारत और इंग्लैंड 5 मार्च, 2026 को मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20...

5 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. SA vs NZ: पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से दी मात, फाइनल में बनाई जगह जारी आईसीसीटी20 वर्ल्ड...

कोलकाता में फिन एलन ने रच दिया इतिहास, 33 गेंद में शतक लगाने के साथ तोड़ दिए इतने सारे रिकाॅर्ड्स 

Finn Allen (Image Credit- Twitter X) कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर आज 4 मार्च को जारी टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच...

SA vs NZ, 1st Semifinal: फिन एलन ने 33 गेंदों में ठोकी सेंचुरी! जीता प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड

SA vs NZ, 1st Semifinal: Finn Allen named player of the match (image via JioHotstar) फिन एलन ने बुधवार को कोलकाता में टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में सिर्फ...