Skip to main content

ताजा खबर

शेन वॉर्न के बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुई बेटी ब्रूक, सोशल मीडिया पर साझा की खास तस्वीरें

Shane Warne (Pic Source-X)

दिवंगत शेन वॉर्न को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में गिना जाता है। उनका प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही जबरदस्त रहा है। ऐसे कई रिकॉर्ड्स हैं ,जो उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से बनाए और तोड़े हैं। बता दें कि, आज उनका बर्थ एनिवर्सरी है। 52 साल की उम्र में शेन वॉर्न का निधन 4 मार्च 2022 को दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ था।

शेन वॉर्न के बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी बेटी ब्रूक वॉर्न ने पिता को ट्रिब्यूट देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। ब्रूक ने अपने पिता के साथ की अपनी बचपन की तस्वीरों को साझा किया है।

ब्रूक ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है कि, ‘ आपको स्वर्गीय जन्मदिन की ढेर सारी बधाई पापा, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और आज का दिन हमेशा आपका विशेष दिन रहेगा!

ये रहा ब्रूक वॉर्न का इंस्टाग्राम पोस्ट:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by B R O O K E 🍿 W A R N E (@brookewarne)

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई लेग-स्पिनर शेन वॉर्न के नाम टेस्ट क्रिकेट में 708 विकेट हैं। इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में श्रीलंकाई दिग्गज मुथैय्या मुरलीधरन के बाद दूसरे नंबर पर हैं। मुरलीधरन ने टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट चटकाए, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

वॉर्न सिर्फ गेंदबाज ही नहीं, बल्कि मुश्किल समय में एक निचले क्रम में बल्लेबाज की भूमिका भी बखूबी निभाने की ताकत रखते थे। साल 1992 में वॉर्न ने भारतीय टीम के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। 16 साल से अधिक चले करियर में उन्होंने 339 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 25.51 की औसत के साथ 1,001 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल का पहला सीजन साल 2008 में खेला था।

वॉर्न को पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाया गया था। जहां उनकी टीम सबसे कमजोर होने के बावजूद चैम्पियन बनी थी। दुनिया के ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जो वॉर्न को अपना आदर्श मानते हैं।

আরো ताजा खबर

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त 

ZIM vs IND 2nd t20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जुलाई, रविवार को हरारे...

क्या वनडे क्रिकेट से रिटायर होने जा रहे हैं रोहित शर्मा? बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की चर्चाओं पर आखिरकार बीसीसीआई की ओर से बड़ा बयान...

मयंक यादव और अशोक शर्मा भारत के तेज गेंदबाजी पूल में अच्छे नए खिलाड़ी हैं: सुनील जोशी

Mayank Yadav and Ashok Sharma (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के कार्यवाहक गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव और अशोक शर्मा की...

इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर भड़का पूर्व कप्तान, बोले- गंभीर ने आखिर ऐसा फैसला क्यों लिया?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान टीम से बाहर किए जाने...