Skip to main content

ताजा खबर

शुभमन गिल बनाम बाबर आजम- 47 वनडे मुकाबलों के बाद दोनों खिलाड़ियों के आंकड़ों के बारे में जाने यहां

शुभमन गिल बनाम बाबर आजम- 47 वनडे मुकाबलों के बाद दोनों खिलाड़ियों के आंकड़ों के बारे में जाने यहां

Shubman Gill and Babar Azam (Image Credit- Twitter)

टीम इंडिया को अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और उससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है। इन दोनों ही महत्वपूर्ण इवेंट्स के लिए टीम इंडिया ने अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। आगामी इवेंट्स में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे जबकि उपकप्तान शुभमन गिल को नियुक्त किया गया है।

शुभमन गिल ने भारत की ओर से अपना वनडे डेब्यू जनवरी 2016 में किया था और तब से ही वो टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम की बात की जाए तो उन्होंने अपना वनडे डेब्यू 2015 में किया था। चाहे कोई भी फॉर्मेट हो बाबर आजम पाकिस्तान के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक रहे हैं।

अक्सर इन दोनों ही खिलाड़ियों की तुलना आपस में की जाती है। शुभमन गिल ने नवंबर 2023 में बाबर आजम को पछाड़कर वनडे फॉर्मेट की रैंकिंग में पहला पायदान अपने नाम किया था। ऐसा करने वाले शानदार खिलाड़ी चौथे भारतीय बल्लेबाज बने थे। हालांकि इस महीने में बाबर आजम ने फिर से पहले पायदान हासिल किया। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं कि 47 वनडे खेलने के बाद दोनों खिलाड़ियों में से किसने ज्यादा रन बनाए थे।

शुभमन गिल और बाबर आजम के बीच 47 वनडे मैच खेलने के बाद की तुलना

भारत के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल ने 58.20 के औसत से 2328 रन बनाए हैं जिसमें 6 शतक और 13 अर्धशतक है। वनडे में उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 208 रन का है जो उन्होंने जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था। इस मैच को टीम इंडिया ने अपने नाम किया था।

बाबर आजम की बात की जाए तो उन्होंने अपने पहले वनडे मैच में 54 के ऊपर के औसत से 2006 रन बनाए थे जिसमें 8 शतक और 7 अर्धशतक मौजूद है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 2016 में बाबर आजम ने लगातार तीन शतक बनाए थे।

SENA में दोनों खिलाड़ियों में से किसका रिकॉर्ड बेहतर है?

साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो शुभमन गिल ने यहां छह पारी में 157 रन बनाए हैं। उन्होंने यह रन 26.16 के औसत से बनाए हैं। इस बेहतरीन बल्लेबाज ने इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में अभी तक एक भी वनडे मैच नहीं खेला है।

बाबर आजम की बात की जाए तो उन्होंने अपने पहले 47 मैच में से 22 पारी में 704 रन बनाए थे। धाकड़ बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 में 100 रन की पारी खेली थी।

दोनों खिलाड़ियों में से किसने एक कैलेंडर ईयर में ज्यादा शतक बनाए हैं?

शुभमन गिल के लिए साल 2023 काफी अच्छा रहा था। उन्होंने 2023 में वनडे फॉर्मेट में पांच शतक बनाए थे। इस साल उन्होंने 29 मैच में 63 के ऊपर के औसत से 1584 रन जड़े थे। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शुभमन गिल ने 9 पारी में 44.25 के औसत से 354 रन बनाए थे जिसमें 4 अर्धशतक शामिल है।

बाबर आजम की बात की जाए तो उन्होंने 2017 में 18 मैच में 67.07 के औसत से 872 रन बनाए थे। उस साल उन्होंने चार शतक जड़े थे।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: एकतरफा मुकाबले में अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से दी करारी शिकस्त 

Afghanistan vs Canada (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 39वां मैच आज 19 फरवरी, गुरूवार को अफगानिस्तान और कनाडा के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम...

T20 WC 2026, AFG vs CAN: इब्राहिम जादरान को उनकी शानदार 95 रनों की नाबाद पारी के लिए मिला POTM अवॉर्ड

AFG vs CAN: Ibrahim Zadran (image via JioHotstar) अफगानिस्तान ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के मैच में कनाडा को 82 रन से हराकर शानदार प्रदर्शन किया और 20 ओवर...

T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान बनाम कनाडा मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 WC 2026, AFG vs CAN (image via getty) अफगानिस्तान ने गुरुवार, 19 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर...

T20 WC 2026: कनाडा को 82 रनों से हराकर ग्रुप D में तीसरे नंबर पर रही अफगानिस्तान, देखें मैच 39 के बाद ताजा पाॅइंट्स टेबल

Afghanistan (Image Credit- Twitter X) कनाडा के खिलाफ जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में 82 रनों से जीत दर्ज कर, टूर्नामेंट को एक...