Skip to main content

ताजा खबर

OTD 2023: आज के ही दिन शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में रचा था इतिहास, बने थे सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X)

आज के ही दिन भारतीय क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के स्टाइलिस्ट बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रचते हुए बड़ा कारनामा कर दिखाया था। 18 जनवरी, 2024 को गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में दोहरा शतक जड़ा था।

इसके साथ ही वह भारतीय टीम की ओर से सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने थे। मुकाबले में गिल ने 149 गेंदों में 19 चौके और 9 छक्कों की मदद से 208 रनों की शानदार पारी खेली थी। मैच के बारे में आपको बताएं तो कप्तान रोहित शर्मा ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुकाबले में रोहित 34 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, तो वहीं विराट कोहली (8), ईशान किशन (5) भी जल्दी पवेलियन लौट गए।

लेकिन गिल ने एक छोर संभाल कर रखा, और उन्हें सूर्यकुमार यादव (31), हार्दिक पांड्या (28) से अच्छा साथ मिला। भारतीय पारी के 49वें ओवर में गिल लाॅकी फर्ग्यूसन के खिलाफ लगातार तीन छक्के लगाकर दोहरे शतक पर पहुंचे। युवा बल्लेबाज की इस कमाल की पारी की दुनियाभर में तारीफ देखने को मिली थी।

देखें शुभमन गिल की यह कमाल की पारी

Shubman Gill hit 3 consecutive sixes to reach his maiden ODi double century in style.pic.twitter.com/XdCHfIzUfF

— मैं hu ना (@adventure77g) January 18, 2025

भारत ने 12 रनों से मैच को किया था अपने नाम

मुकाबले में भारतीय टीम ने शुभमन गिल के दोहरे शतक की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 349 रन बनाए थे। तो वहीं जब न्यूजीलैंड टीम भारत से मिले 350 रनों के मजबूत टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 49.2 ओवरों में 337 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच में उसे 12 रनों के मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

कीवी टीम की ओर से माइकल ब्रेसवेल ने 78 गेंदों में 140 रनों की तूफानी पारी खेली थी, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। टीम इंडिया की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज को 4, कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर को 2-2 और मोहम्मद शमी व हार्दिक पांड्या को 1-1 विकेट मिला था।

আরো ताजा खबर

भारत और जापान के बीच एशियन गेम्स में होगा ऐतिहासिक T20I मुकाबला, जानिए इस मैच के बारे में वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Indian cricket team(Image credit Twitter – X) भारत और जापान की क्रिकेट टीमें जल्द ही एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच यह खास मैच...

‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज 

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X) हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए चोटिल खिलाड़ी वाॅशिंगटन सुंदर...

Duleep Trophy Final: फाइनल से पहले सिराज-पडिक्कल की एंट्री से साउथ जोन को मिली मजबूती

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) Duleep Trophy final 2026: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल मुकाबले से पहले साउथ जोन की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम में...

“पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारूंगा…” युवराज सिंह ने बर्थडे पर अभिषेक शर्मा से लगवाई उठक-बैठक, मजेदार वीडियो वायरल!

Yuvraj Singh Makes Abhishek Sharma Do Sit-Ups in Hilarious Birthday Video (image via X) भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने शुक्रवार, 4 सितंबर को सोशल मीडिया पर अपने शिष्य...