Skip to main content

ताजा खबर

‘शिक्षा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है’, पूर्व क्रिकेटर ने पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन का ठीकरा पीसीबी पर फोड़ा

Pakistan Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बाबर आजम एंड कंपनी की हर ओर जमकर आलोचना हो रही है। दिग्गज क्रिकेटरों समेत विशेषज्ञों ने टीम की इस प्रदर्शन पर चिंता जताई है और बताया कि यह गहरा झटका है। इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने भी अपना पक्ष रखा है। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर कटाक्ष करते हुए क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन में शिक्षा के महत्व पर बात की।

बता दें कि पाकिस्तान की टीम सुपर-8 में अपनी जगह बनाने में नाकाम रही। ग्रुप स्टेज में उन्हें यूएसए और भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, कनाडा और आयरलैंड के खिलाफ जीत के बाद उन्होंने ग्रुप ए में तीसरा स्थान हासिल किया। उनके इस टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने के बाद टीम मैनेजमेंट और पीसीबी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

वहीं पाकिस्तान के हेड कोच गैरी कर्स्टन ने भी टीम के निराशाजनक प्रदर्शन पर कहा कि टीम में एकजुटता की कमी है और खिलाड़ी एक-दूसरे से बात नहीं करते। टीम गुटों में बंटी हुई है। अब राशिद लतीफ ने कहा है कि टीम के भीतर गुटों की खबरें हैं, लेकिन मूल कारण पीसीबी का नेतृत्व है।

जिन खिलाड़ियों को खेलना चाहिए वो गायब थे- राशिद लतीफ

उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “अगर आप कुछ समय पीछे जाएं तो हमने दो विश्व कप खेले, एक दुबई (2021) में और एक ऑस्ट्रेलिया (2022) में टीम लगभग वही थी। इस बार शायद 3 या 4 बदलाव हुए थे। इस बार रवैया बदला हुआ लग रहा था। पाकिस्तान के खिलाड़ी एकजुट थे।”

लतीफ ने कहा, “मैंने हमेशा कहा है कि बहुत सारे खिलाड़ी हैं जो खेलना चाहते हैं, लेकिन जिन लोगों को खिलाड़ियों को खेलना चाहिए वो टीम से गायब है। जब मैनेजमेंट में बदलाव होता है तो कोचिंग स्टाफ भी बदल जाता है। ड्रेसिंग रूम का माहौल हमेशा एक महत्वपूर्ण कारक होता है।”

उन्होंने कहा कि, “पाकिस्तान को छोड़कर सभी क्रिकेट बोर्ड, खासकर टेस्ट खेलने वाले देशों ने टी-20 विश्व कप के लिए अच्छी तैयारी की। शिक्षा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है कि आपका अध्यक्ष कौन है, वह किससे बात कर रहा है।”

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...