Skip to main content

ताजा खबर

शार्दुल ठाकुर ने अपने पसंदीदा कप्तान को लेकर किया बड़ा खुलासा, साथ ही रोहित शर्मा को लेकर दिया मजेदार बयान

शार्दुल ठाकुर ने अपने पसंदीदा कप्तान को लेकर किया बड़ा खुलासा, साथ ही रोहित शर्मा को लेकर दिया मजेदार बयान

Shardul Thakur and MS Dhoni. (Photo Source: BCCI/IPL)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 को अपने नाम किया है। सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ही नहीं बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग में भी महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी में अपनी छाप छोड़ी है। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

इंडियन प्रीमियर लीग में अगर चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा कोई और सबसे सफल टीम रही है तो वो है मुंबई इंडियंस। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार इस बेहतरीन टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। यही नहीं हाल ही में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को भी जीता था। रोहित शर्मा कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी के बाद तीसरे भारतीय कप्तान है जिन्होंने वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम किया है। हाल ही में भारत के शानदार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने धोनी और रोहित के बीच बेहतर कप्तान के सवाल पर अपना पक्ष रखा।

शार्दुल ठाकुर ने IISM के इवेंट के दौरान कहा कि, ‘रोहित मेरे दोस्त है पहले इसीलिए मैं महेंद्र सिंह धोनी का नाम लेना चाहूंगा। रोहित मुझे समझेंगे अगर वो गुस्सा भी होंगे तो। मैं उन्हें मक्खन लगा दूंगा और कहूंगा रोहित कोई परेशानी नहीं है। जब यह वीडियो उनके पास जाएगी तो वो फोन पर पूरे रोहित शर्मा होंगे।’

यह रही वीडियो:

बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को जीतने के बाद रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इस पूरे टूर्नामेंट में भी रोहित शर्मा का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था और उन्होंने लगभग हर मैच में विरोधी टीम के खिलाफ कड़ा प्रहार किया था।

रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को जीतने के बाद कहा था कि, ‘यह मेरा आखिरी मैच भी है। जब से मैंने यह प्रारूप खेलना शुरू किया है तब से मुझे यह काफी अच्छा लगा है। मैं बस यही चाहता था कि यह वर्ल्ड कप जीतूं और मैंने इस जीत लिया।’

हाल ही में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज खेली थी। इस वनडे सीरीज में भारत को श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से हार का सामना करना पड़ा।

আরো ताजा खबर

33 की उम्र में सरांश जैन का सपना हुआ पूरा, पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह

Saransh and Kartikeya (Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन ने आखिरकार अपने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए भारतीय टेस्ट टीम में जगह...

ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

2027 ODI World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के मेजबान शहरों और टूर्नामेंट की नई ब्रांड लोगो का आधिकारिक ऐलान कर दिया...

अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’

Daren Sammy Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर रहने को लेकर, मुख्य कोच डैरेन...

31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘मैंने उनके बारे में अच्छा सुना है’ टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर किस इंग्लिश प्लेयर ने दिया ऐसा बयान?...