Skip to main content

ताजा खबर

शाकिब भाई के संन्यास लेने के बाद मेरी भूमिका बांग्लादेश टीम में काफी बढ़ जाएगी: मेहदी हसन मिराज

शाकिब भाई के संन्यास लेने के बाद मेरी भूमिका बांग्लादेश टीम में काफी बढ़ जाएगी: मेहदी हसन मिराज

Mehidy Hasan Miraj and Shakib Al Hasan (Pic Source-X)

शाकिब अल हसन को बांग्लादेश के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में गिना जाता है। यही नहीं शाकिब अल हसन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में भी शामिल किया जाता है। इस अनुभवी खिलाड़ी ने बांग्लादेश की ओर से सभी प्रारूपों में हमेशा ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी शाकिब अल हसन ने अपनी छाप छोड़ी है।

हाल ही में बांग्लादेश के एक और ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज ने अपने और शाकिब अल हसन की बांग्लादेश टीम में भूमिका को लेकर खुलासा किया है। मेहदी हसन मिराज के मुताबिक जब शाकिब अल हसन भविष्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे तो उनकी भूमिका टीम में काफी बढ़ जाएगी।

द डेली स्टार के मुताबिक मेहदी हसन मिराज ने कहा कि, ‘टीम में कई ऑलराउंडर हैं और यही टीम की सकारात्मक बात है। हम दोनों ही बांग्लादेश की ओर से खेल रहे हैं और सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी हमने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। क्रिकेट की दुनिया में सभी खिलाड़ियों को कभी ना कभी संन्यास लेना पड़ता है। सभी टीमों के पास एक खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के रूप में दूसरा खिलाड़ी होता है। जब शाकिब भाई नहीं खेलेंगे तब मेरी भूमिका टीम में बढ़ जाएगी और यह बात मुझे भी काफी अच्छी तरह से पता है।’

अगर मैं थोड़े और समय के लिए खेलता रहूंगा तो मैं भी सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर बन सकता हूं: मेहदी हसन मिराज

मेहदी हसन मिराज ने आगे कहा कि, ‘जिस तरीके से चीजें अभी चल रही है अगर मैंने थोड़े और समय के लिए अच्छा प्रदर्शन किया तो मैं भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में शामिल हो सकता हूं।’

बता दें कि, बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ उन्हीं के घर में दो मैच की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया था। इस टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मेहदी हसन मिराज ने पाकिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ़ द सीरीज अवार्ड अपने नाम किया था। अब बांग्लादेश को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है और इसमें भी मेहदी हसन मिराज बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेंगे।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...