Skip to main content

ताजा खबर

“वो भारत का Pride है, मैं उसे….”, किंग विराट कोहली को लेकर जैकी श्रॉफ ने कही खास बात

वो भारत का Pride है मैं उसे किंग विराट कोहली को लेकर जैकी श्रॉफ ने कही खास बात

Virat Kohli & Jackie Shroff (Photo Source: Getty Images)

भारतीय दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्रिकेटर है। कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से टीम इंडिया को कई अहम मौकों पर जीत दिलाई है। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की शानदार पारी खेल उन्होंने भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। बता दें, पूरे टूर्नामेंट में उनका बल्ला कुछ खास नहीं चला था, लेकिन उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि वह बड़े मैचों के बड़े खिलाड़ी है।

विराट सिर्फ मैदान के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर भी नंबर-1 है। किंग कोहली की फैन फॉलोइंग किसी से छुपी नहीं है, देश से लेकर विदेश, छोटे से बड़े और आम आदमी, स्पोर्ट्स प्लेयर्स से लेकर बॉलीवुड सितारे, हर वर्ग में उनकी फैन फॉलोइंग गजब की है। हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने विराट कोहली को लेकर दिल छू लेने वाली बात कही है।

भारत का गौरव है विराट कोहली- जैकी श्रॉफ

जैकी श्रॉफ ने रणवीर इलाहाबादिया के शो पर विराट कोहली को लेकर बात करते हुए कहा कि, “वह भारत का गौरव हैं, और मैं उनकी बहुत प्रशंसा करता हूं।” यह पहली बार नहीं है जब जैकी श्रॉफ ने विराट को लेकर बात की है, पहले भी कई मौकों पर जैकी दादा किंग कोहली की तारीफ कर चुके हैं।

श्रीलंका दौरे में कुछ खास नहीं रहा विराट का प्रदर्शन

विराट कोहली हाल ही में श्रीलंका दौरे के वनडे सीरीज में भारत के लिए खेलते हुए नजर आए थे। लेकिन इस सीरीज में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा, वह लगातार तीन पारियों में स्पिनरों के खिलाफ LBW आउट हुए थे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों में 19.33 की औसत से मात्र 58 रन ही बनाए।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली के प्रदर्शन पर डालें नजर-

विराट कोहली ने अब तक 113 टेस्ट मैचों की 191 पारियों में 49.16 के औसत और 55.56 की स्ट्राइक रेट से 8848 रन बनाए हैं, जिसमें 29 शतक, 7 दोहरे शतक और 30 अर्धशतक शामिल है। वहीं, 295 वनडे मैचों में 58.10 की औसत और 93.54 की स्ट्राइक रेट से 13906 रन बनाए हैं, जिसमें 50 शतक और 72 अर्धशतक शामिल है।

टी20 फॉर्मेट में कोहली ने 125 मैचों में 48.7 के औसत और 137.04 की स्ट्राइक रेट से 4188 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 38 अर्धशतक शामिल है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के चैंपियन बनने के बाद विराट ने खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...