Skip to main content

ताजा खबर

“वो पहले गेंदबाजों को फ्रीडम देते हैं, फिर अगर आप उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते हैं तो…..”- रोहित के गुस्से को लेकर बोले शमी और अय्यर

“वो पहले गेंदबाजों को फ्रीडम देते हैं, फिर अगर आप उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते हैं तो…..”- रोहित के गुस्से को लेकर बोले शमी और अय्यर

Rohit Sharma, Shami & Shreyas Iyer (Photo Source: X)

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और श्रेयस अय्यर ने हाल ही में एक अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान बताया कि उन्हें रोहित शर्मा के नेतृत्व में खेलना कैसा लगता है। दोनों प्लेयर्स ने मुंबई में हुए CEAT क्रिकेट अवॉर्ड शो के दौरान अपनी बात रखी। खिलाड़ी अक्सर मैदान पर खुद को अभिव्यक्त करने की रोहित की जमकर तारीफ करते हैं। इसी इवेंट के दौरान टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर अपनी बात कही है।

दरअसल टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपने खेल और शानदार कप्तानी के साथ-साथ मैदान पर गुस्सा करने के लिए भी खूब जाने जाते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई बार उनकी इस तरह की वीडियो वायरल भी होती हैं। इसमें रोहित शर्मा के गुस्से को लेकर फैंस अलग-अलग तरह की राय रखते हुए नजर आते हैं। इस बीच जब रोहित शर्मा के साथी खिलाड़ी और टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद शमी से इस सवाल का जवाब पूछा गया तो उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई, जो लोगों को खूब पसंद आया।

मोहम्मद शमी और श्रेयस अय्यर ने कही दिल की बात

सिएट की ओर से आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी के कार्यक्रम में भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ा खुलासा किया। मैदान पर कप्तान के गुस्से और रिएक्शन के लिए मोहम्मद शमी ने कहा कि ‘सबसे पहले रोहित शर्मा का ये काम अच्छा लगता है कि वह गेंदबाजी के दौरान आपको पूरी फ्रीडम देते हैं।

उसके बाद अगर आप उनके उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते हैं तो उनका एक्शन बाहर आने लगता है। फिर भी वो समझाते हैं कि हमें क्या ट्राई करना चाहिए। और अगर इसके बाद भी हमारा प्रदर्शन नहीं सुधरता है तो फिर आप जो टीवी स्क्रीन पर रिएक्शन (गुस्सा होता हुआ) देखते हैं और बिना बोले समझ जाते हैं वो आने सामने आने लगता है।’

मोहम्मद शमी के इस बयान के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि, शमी भाई सही कह रहे हैं। वो फिल इन द ब्लैंक्स होता है। वो जो भी उस समय इशारे में भी बोल रहे होते हैं वो भी अच्छी तरह से समझ आ जाता है। लेकिन कई साल से रोहित भाई के साथ खेलते हुए जाना वो अच्छे लीडर हैं और उनके अंदर शानदार नेतृत्व क्षमता है।

আরো ताजा खबर

साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह 

England Cricket Team (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड...

साउथ अफ्रीका के ऑल फाॅर्मेट दौरे के लिए हुआ भारतीय महिला टीम का चयन, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह 

Indian women Cricket Team (Image Credit- Twitter X) बीसीसीआई के सीनियर विमेंस सेलेक्शन टीम ने आज 9 नवंबर, सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आगामी साउथ अफ्रीका दौरे के...

NZ vs IND 3rd ODI Live Streaming: टीवी पर फ्री में और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें, जानिए पूरी डिटेल

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: live streaming details (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में तीसरे वनडे इंटरनेशनल (वनडे) मैच में...

9 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. BAN vs WI: मुश्फिकुर रहीम ने पूरे किए 7,000 टेस्ट रन, ऐसा करने वाले इकलौते बांग्लादेशी बल्लेबाज सोमवार, 9 नवंबर को अनुभवी...