Skip to main content

ताजा खबर

Ceat Cricket Rating Awards: रोहित शर्मा से लेकर राहुल द्रविड़ तक किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवॉर्ड, जानिए यहां

Ceat Cricket Rating Awards: रोहित शर्मा से लेकर राहुल द्रविड़ तक किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवॉर्ड, जानिए यहां

Ceat Cricket Rating Awards

भारतीय क्रिकेट टीम (मेंस & वुमेंस) के कई खिलाड़ियों ने हाल ही में Ceat Cricket Rating Awards में हिस्सा लिया। इस इवेंट में टीम इंडिया को हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाली टीम के कई खिलाड़ी मौजूद थे। भारत के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ को खेल के प्रति उनकी शानदार सेवाओं के लिए CEAT क्रिकेट अवॉर्ड्स में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया।

बुधवार को इवेंट के दौरान द्रविड़ के नाम का ऐलान होने के बाद वहां मौजूद सभी लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाई। राहुल द्रविड़ जून में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के समाप्त होने के बाद भारतीय टीम के हेड कोच के पद से हट गए थे। वह करीब तीन साल तक टीम के साथ रहे। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार खेल के सबसे छोटे प्रारूप में खिताब जीता था।

सीएट क्रिकेट अवार्ड्स में भारत के कई खिलाड़ियों ने पुरस्कार जीते हैं, जिसमें रोहित और विराट का नाम भी शामिल है। इस आर्टिकल में हम आपको उन लोगों के नाम बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इस इवेंट के दौरान अवॉर्ड जीते हैं।

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली को इस अवॉर्ड सेरेमनी में साल का बेस्ट वनडे बल्लेबाज का अवॉर्ड मिला। उन्होंने 2023 में 1377 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और आठ अर्धशतक लगाए। उन्होंने 2023 में हुए वनडे वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन किया था और ODI में 50 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने वर्ल्ड कप में 11 मैचों में 765 रन बनाए।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को सभी प्रारूपों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए साल का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। रोहित ने 2023 में 1800 इंटरनेशनल रन बनाए। इस दौरान उन्होंने वनडे में 1255 रन बनाए। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को साल के बेस्ट वनडे गेंदबाज का पुरस्कार मिला। शमी ने वनडे वर्ल्ड कप में खतरनाक गेंदबाजी की थी। उन्होंने सिर्फ सात मैचों में 24 विकेट झटके थे।

सीएट क्रिकेट अवॉर्ड्स ( Ceat Cricket Rating Awards)

  • राहुल द्रविड़- लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
  • रोहित शर्मा- मेन्स इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर
  • विराट कोहली- मेन्स वनडे बैटर ऑफ द ईयर
  • मोहम्मद शमी- मेन्स इंटरनेशनल बॉलर ऑफ द ईयर
  • यशस्वी जायसवाल- मेन्स टेस्ट बैटर ऑफ द ईयर
  • अश्विन- मेन्स टेस्ट बॉलर ऑफ द ईयर
  • फिल साल्ट- मेन्स टी20 इंटरनेशनल बैटर ऑफ द ईयर
  • टिम साउदी- मेन्स टी20 इंटरनेशनल बॉलर ऑफ द ईयर
  • साई किशोर- डोमेस्टिक क्रिकेटर ऑफ द ईयर
  • स्मृति मंधाना- वुमेंस इंडियन बैटर ऑफ द ईयर
  • दीप्ति शर्मा- वुमेंस इंडियन बॉलर ऑफ द ईयर
  • हरमनप्रीत कौर – महिला T20I इतिहास में कप्तान के रूप में सबसे अधिक मैच (स्मृति चिन्ह)
  • श्रेयस अय्यर- आईपीएल में शानदार नेतृत्व के लिए (स्मृति चिन्ह)
  • शेफाली वर्मा- महिला टेस्ट में सबसे तेज दोहरा शतक के लिए ( स्मृति चिन्ह)

আরো ताजा खबर

AUS vs ENG: T20I सीरीज से बाहर हुए विल जैक्स, कैच पकड़ने के चक्कर में तुड़वा बैठे थे हाथ!

Will Jacks (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर विल जैक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहले टी20 मुकाबले के दौरान...

“कभी मुझे भी नेट में बॉलिंग करने आना” – सचिन तेंदुलकर का रणवीर सिंह को खास न्योता, देखें वायरल वीडियो

Ranveer Singh and Sachin Tendulkar(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स...

“मैं हमेशा छक्के के साथ शतक पूरा करने की कोशिश करता हूं”: वेलिंगटन में ऐतिहासिक शतक के बाद बोले ऋषभ पंत

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। वेलिंगटन के...

SM Trends: 22 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) हिंदुस्तान टाइम्स और डेक्कन हेराल्ड की 21 नवंबर, 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए...