Skip to main content

ताजा खबर

“वो दोनों भारतीय क्रिकेट के लिए भी बहुत अनमोल हैं”- चैंपियंस ट्रॉफी से पहले RO-KO के सपोर्ट में उतरे गुरु गंभीर

Rohit Sharma-Virat Kohli and Gautam Gambhir. (Image Source: Getty Images/Indian Express)

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने शनिवार को कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के लिए बड़ी भूमिका निभानी होगी, क्योंकि ये स्टार बल्लेबाज देश के क्रिकेट के लिए अनमोल हैं। कोहली और रोहित के हाल के दिनों में खराब फॉर्म ने उनके भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को हवा दे दी है। लेकिन टूर्नामेंट से ठीक पहले गंभीर ने दोनों का सपोर्ट किया है।

Virat Kohli और Rohit Sharma को लेकर Gautam Gambhir ने दिया बड़ा बयान

गंभीर ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के नमन अवॉर्ड के दौरान कहा, ‘‘मुझे लगता है कि रोहित और विराट दोनों ड्रेसिंग रूम के लिए बहुत अहम हैं। वे भारतीय क्रिकेट के लिए भी बहुत अनमोल हैं। उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में बड़ी भूमिका निभानी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘और मैंने पहले भी कहा है कि ये खिलाड़ी रन बनाने के लिए भूखे हैं। वे देश के लिए खेलना चाहते हैं। उनमें देश के लिए खेलने और देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने का जुनून है। ’’

गंभीर ने कहा कि टीम चैंपियंस ट्रॉफी में एक पल के लिए भी आराम नहीं कर सकती क्योंकि 50 ओवर के वर्ल्ड कप की तुलना में इस टूर्नामेंट में उनके पास सिर्फ तीन लीग मैच ही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘50 ओवर के वर्ल्ड कप की तुलना में चैंपियंस ट्रॉफी पूरी तरह से अलग चुनौती है क्योंकि लगभग हर मुकाबला ‘करो या मरो’ का होगा इसलिए आप इस टूर्नामेंट में कहीं भी आराम नहीं कर सकते।”

गंभीर ने 23 फरवरी को दुबई में होने वाले ‘भारत बनाम पाकिस्तान’ मैच को लेकर हो रही ‘हाइप’ पर कहा, ‘‘देखिए हम चैंपियंस ट्रॉफी में यह सोचकर नहीं जाते हैं कि 23 तारीख को हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण मैच है। मुझे लगता है कि पांच मैच हैं और सभी महत्वपूर्ण हैं। दुबई जाने का लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है, ना कि सिर्फ एक विशेष मैच जीतना।”

আরো ताजा खबर

SM Trends: 30 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज से पहले डरहम पहुंच चुकी है। इसको लेकर एक वीडियो...

बेन स्टोक्स ने हैरी ब्रूक के नाम पर लगाई मुहर, बोले ‘टेस्ट कप्तान के रूप में उन्हें मेरा पूरा सपोर्ट’

Ben Stokes Harry Brook (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने हैरी ब्रूक को टीम का अगला टेस्ट कप्तान बनाने का समर्थन किया है।...

पंजाब किंग्स के खिलाड़ी शशांक सिंह पर FIR, घरेलू रसोइए ने लगाए मारपीट और गाली-गलौज के आरोप

Shashank Singh (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर शशांक सिंह और उनके पिता शैलेश सिंह के खिलाफ भोपाल के रातीबड़ थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत पहला टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

India vs England (Image Credit- Twitter X) आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में 2-0 से मुंह की खाने के बाद, अब भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर है। यहां पर...