Skip to main content

ताजा खबर

“वो दुनिया का आठवां अजूबा…..एक पीढ़ी में एक बार आने वाले गेंदबाज हैं”- बुमराह की तारीफ में बोले विराट

Virat Kohli & Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ‘राष्ट्रीय धरोहर’ और ‘दुनिया का 8वां अजूबा’ घोषित करने वाली याचिका पर हस्ताक्षर करने की इच्छा व्यक्त की है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बुमराह के प्रदर्शन को टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे महान व्यक्तिगत अभियानों में से एक के रूप में याद किया जाएगा।

विराट कोहली ने जमकर की जसप्रीत बुमराह की तारीफ

बुमराह को इस टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्होंने इस टी-20 वर्ल्ड कप में मात्र 4.17 की इकॉनमी से रन खर्च करते हुए 15 विकेट चटकाए थे। आपको बता दें कि, वानखेड़े में टीम इंडिया के सम्मान समारोह के दौरान प्रजेंटेटर गौरव कपूर ने विराट कोहली से सवाल किया कि “मैं जसप्रीत बुमराह को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने के लिए एक याचिका पर हस्ताक्षर करने की सोच रहा हूं। क्या आप इस पर हस्ताक्षर करेंगे?”

विराट कोहली ने बिना किसी हिचकिचाहट के जवाब दिया, “मैं अभी इस पर हस्ताक्षर करूंगा।” कोहली ने बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि, “मैं एक ऐसे व्यक्ति का नाम लेना चाहता हूं जिसने हमें हर मुश्किल परिस्थिति में बार-बार इस टी-20 वर्ल्ड कप में वापस लाया; यह जसप्रीत बुमराह है। जसप्रीत बुमराह एक पीढ़ी में एक बार आने वाले गेंदबाज हैं। हम भाग्यशाली हैं कि वह हमारे लिए खेलते हैं।”

इस सम्मान समारोह में मौजूद जसप्रीत बुमराह के लिए यह जिंदगी में एक बार होने वाला अनुभव था। उन्होंने कहा, ”यह मैदान सही में बहुत विशेष है। मैं तब बच्चा था तो यहां आया था और आज मैंने जो देखा, ऐसा पहले कभी नहीं देखा।” बुमराह ने साथ ही कहा, ‘‘अपने बेटे को देखकर मैं भावुक हो गया और मेरे पास शब्द नहीं थे। मैंने अपनी पत्नी से कहा कि मैं अपने बेटे को देखना चाहता हूं (मुझे खेलते हुए देखना)।’’

আরো ताजा खबर

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...

श्रीलंका टेस्ट से पहले जहीर खान ने गुरनूर बराड़ को बताया खास, बोले ‘लंबा करियर बना सकते हैं’

Gurnoor Brar (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने युवा पेसर गुनूर बराड़ की जमकर तारीफ की है। श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से...

SL vs IND: सरफराज खान की टेस्ट टीम में वापसी तय? श्रीलंका दौरे पर चोटिल साई सुदर्शन की लेंगे जगह

SL vs IND: Sarfaraz Khan likely to replace Sai Sudharsan in Sri Lanka Tests (image via X) श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज से पहले एक अहम खबर सामने...

SL vs IND: 75 मिनट के लम्बे सेशन के साथ नेट्स में लौटे शुभमन गिल, लेकिन गॉल टेस्ट से पहले फिटनेस पर संशय बरकरार

SL vs IND: Shubman Gill Resumes Batting Practice (image via X) रविवार, 9 अगस्त को श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड पर खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच...