Skip to main content

ताजा खबर

वेस्टइंडीज के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा, शेफाली वर्मा अब भी बाहर

Indian Women Team (Photo Source: BCCI)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम 15 दिसंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेलने वाली है। बीसीसीआई ने व्हाइट बॉल सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। हरमनप्रीत कौर दोनों सीरीज में टीम की कमान संभालती हुई नजर आएगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए किन खिलाड़ियों को ड्रॉप किया गया है, आइए आपको बताते हैं-

इन खिलाड़ियों को नहीं मिली टीम में जगह

भारतीय युवा ऑलराउंडर शेफाली वर्मा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली थी, जिसमें भारत को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। शेफाली वर्मा को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए नजरअंदाज किया गया है। अरुंधति रेड्डी को ड्रॉप कर दिया गया है। वहीं, यास्तिका भाटिया, श्रेयंंका पाटिल और प्रिया पुनिया इंजरी के चलते टीम से बाहर है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम-

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), नंदिनी कश्यप, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सजना सजीवन, राघवी बिस्ट, रेणुका सिंह ठाकुर, प्रिया मिश्रा, तितास साधु, साइमा ठाकोर, मिन्नू मणि, राधा यादव

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम-

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देयोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवर, तितास साधु , साइमा ठाकोर, रेणुका सिंह ठाकुर

IND-W vs WI-W: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के भारत दौरे का फुल शेड्यूल-

पहला टी20- 15 दिसंबर 2024, रविवार- डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई, शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार)

दूसरा टी20- 17 दिसंबर 2024, मंगलार- डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई, शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार)

तीसरा टी20- 19 सितंबर 2024- गुरुवार- डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई, शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार)

पहला वनडे- 22 दिसंबर 2024- रविवार- कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा, दोपहर 1ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)

दूसरा वनडे- 24 दिसंबर 2024, मंगलवार- कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा, दोपहर 1ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)

तीसरा वनडे- 27 दिसंबर 2024- शुक्रवार- कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा, सुबह 9ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)

আরো ताजा खबर

IPL 2026: BCCI की सख्ती, खिलाड़ियों की गतिविधियों पर बढ़ी निगरानी

IPL 2026 BCCI (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड यानी बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के दौरान खिलाड़ियों की गतिविधियों पर सख्ती बढ़ा दी है। हाल ही में कुछ...

IPL 2026: शुभमन गिल-साई सुदर्शन ने फिर जड़ी शतकीय साझेदारी, ऑल-टाइम रिकॉर्ड की बराबरी की

IPL 2026: Shubman Gill and Sai Sudharsan (image via IPL/X) आज (9 मई) राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच 52वां मैच इस समय सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला...

“उन्हें बाहर करने की कोशिश न करें” – एमएस धोनी के आलोचकों को ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान ने कराया चुप

MS Dhoni has not played a single game for the Chennai Super Kings in IPL 2026 (image via X) एमएस धोनी के भविष्य को लेकर चल रही बहस आईपीएल 2026...

RR vs GT: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं रियान पराग? यहां जानें 

Riyan Parag (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी सीजन का 52वां मैच आज 9 मई, शनिवार को राजस्थान राॅयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम...