Skip to main content

ताजा खबर

वेंकटेश प्रसाद के लिए ये हैं टॉप-5 भारतीय क्रिकेटर, लिस्ट में कोहली-धोनी-रोहित-बुमराह का नाम नहीं

वेंकटेश प्रसाद के लिए ये हैं टॉप-5 भारतीय क्रिकेटर लिस्ट में कोहली-धोनी-रोहित-बुमराह का नाम नहीं

Venkatesh Prasad (Photo Source: Twitter)

भारत के पूर्व सेलेक्टर और कोच वेंकटेश प्रसाद ने रविवार को अपने टॉप-5 भारतीय क्रिकेटरों के नाम बताए। उनकी इस लिस्ट में मॉर्डन डे ग्रेट्स विराट कोहली, रोहित शर्मा, एमएस धोनी या जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। प्रसाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सवाल जवाब के सत्र में कई सवालों के जवाब दिए, जिसमें एक सवाल यह था की उनके लिए भारत के टॉप-5 क्रिकेटर्स कौन हैं।

इस सवाल का जवाब देने के दौरान उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर के साथ कपिल देव, सुनील गावस्कर और अनिल कुंबले के नाम लिए। टॉप 4 प्लेयर्स के नाम बताने के बाद पांचवे नंबर के लिए उन्होंने तीन खिलाड़ियों के नाम बताए। वेंकटेश प्रसाद ने अपने टॉप-5 भारतीय क्रिकेटरों की लिस्ट में पांचवें और आखिरी पायदान पर राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग और गुंडप्पा विश्वनाथ को रखा।

इस सवाल जवाब के सत्र के दौरान वेंकटेश प्रसाद ने कई और सवालों के भी जवाब दिए। एक फैन ने उनसे मॉर्डन डे ग्रेट्स तो एक ने उनसे सभी फॉर्मेट के उनके फेवरेट प्लेयर को लेकर सवाल किया।

मॉर्डन डे ग्रेट्स में उन्होंने विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह का नाम लिया। वहीं हर फॉर्मेट का फेवरेट खिलाड़ी चुनते हुए प्रसाद ने टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड, वनडे में विराट कोहली और टी20 में हेनरिक क्लासेन को चुना।

वेंकटेश प्रसाद कोचिंग और चयनकर्ता की भूमिका निभाने से पहले वह लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए क्रिकेट भी खेला। प्रसाद ने भारत के लिए 33 टेस्ट और 161 वनडे मैच खेले हैं, साथ ही वह 123 फर्स्ट क्लास मैचों में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।

আরো ताजा खबर

18वां शतक जड़ते ही स्मृति मंधाना ने विश्व क्रिकेट में मचाया तहलका, दिग्गज मेग लैनिंग को पीछे छोड़ रचा इतिहास

Smriti Mandhana Smashes 18th Century to Overtake Meg Lanning at the Top (image via X) 3 सितंबर, गुरुवार को महिला एशिया कप के सातवें मैच में भारत की ओपनर स्मृति...

‘उनके पास किस तरह का अधिकार है?’ – माइकल एथरटन ने बाबर की कप्तानी पर उठाए सवाल

Michael Atherton Hits Out at PCB’s Mid-Series Overhaul, Feels for Babar Azam (image via getty) Michael Atherton on Babar Azam: इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के बीच में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...

काउंटी चैंपियनशिप में युजवेंद्र चहल की बेहतरीन गेंद पर गच्चा खा गए Ben Stokes, पलक झपकते ही बिखरी गिल्लियां, देखें वीडियो 

County Championship (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड में जारी काउंटी चैंपियन में डरहम बनाम नाॅर्थम्प्टनशायर मुकाबले में भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक ऐसी गेंद फेंकी है, जिसके सामने इंग्लैंड...

CPL इतिहास के 5 सबसे तेज तूफानी शतक, जब बल्लेबाजों ने गेंदों से उड़ाए परखच्चे!

Top 5 Fastest Centuries in CPL History (image via getty) Top 5 Fastest centuries in CPL history: कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) विस्फोटक बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें रिकॉर्ड...