Skip to main content

ताजा खबर

विश्व विजेता टीम इंडिया की विक्ट्री परेड पर वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली की बड़ी प्रतिक्रिया आई सामने, जाने क्या कहा?

Team India (Image Credit- Twitter X)

विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 4 जुलाई का दिन कभी ना भूलने वाला रहा होगा। गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम करने के बाद 4 जुलाई को भारत पहुंची टीम इंडिया का मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बड़ी धूम-धाम के साथ सम्मान हुआ है।

तो वहीं इस सम्मान से पहले टीम इंडिया की एक विक्ट्री परेड भी देखने को मिली, जो नरीमन पाॅइंट से आइकाॅनिक वानखेड़े स्टेडियम तक मरीन ड्राइव पर हुई। टीम इंडिया की इस परेड में शामिल होने के लिए फैंस का हुजूम मुंबई की सड़कों पर देखने को मिला। मरीन ड्राइव पर भारी संख्या में कल फैंस टीम इंडिया का दीदार करने पहुंचे थे।

तो वहीं इस जन सैलाब की फोटो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसपर फैंस ने काफी तेजी से रिएक्शन दिए थे। लेकिन अब इन फोटोज पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की प्रतिक्रिया सामने आई है।

सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण ने दी टीम इंडिया की विक्ट्री परेड पर प्रतिक्रिया

बता दें कि लक्ष्मण ने टीम इंडिया की विक्ट्री परेड की कुछ फोटोज को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा- मुंबई के शानदार दृश्य, स्पोर्ट यही करता है, लोगों को एकजुट करता है और उन्हें उत्साहित करने और खुशी फैलाने के लिए बहुत कुछ देता है। हमारे देशवासियों को इतनी खुशी और खुशी देने के लिए एक बार फिर हमारी टीम को धन्यवाद। यहां कई और ट्रॉफियां और समारोह हैं।

देखें वीवीएस लक्ष्मण की ये प्रतिक्रिया

Spectacular scenes from Mumbai.
This is what Sport does, unite people and give them so much to cheer about and spread joy. Thanking our team once again for giving so many of our countrymen so much joy and happiness. Here’s to many more trophies and celebrations. #VictoryParade pic.twitter.com/y2BR8KMyGR

— VVS Laxman (@VVSLaxman281) July 4, 2024

साथ ही टीम इंडिया की इस जीत के बाद हुई विक्ट्री परेड पर पूर्व भारतीय कप्तान और बंगाल टाइगर के नाम से मशहूर सौरव गांगुली ने भी प्रतिक्रिया दी है। गांगुली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा- यही बात भारतीय क्रिकेट को बाकियों से अलग बनाती है। खिलाड़ियों ने जो कुछ भी हासिल किया है उसके लिए वे इसके हकदार हैं। हर एक व्यक्ति पर गर्व है।

देखें सौरव गांगुली की ये इंस्टाग्राम पोस्ट

 

আরো ताजा खबर

AUS vs ENG: T20I सीरीज से बाहर हुए विल जैक्स, कैच पकड़ने के चक्कर में तुड़वा बैठे थे हाथ!

Will Jacks (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर विल जैक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहले टी20 मुकाबले के दौरान...

“कभी मुझे भी नेट में बॉलिंग करने आना” – सचिन तेंदुलकर का रणवीर सिंह को खास न्योता, देखें वायरल वीडियो

Ranveer Singh and Sachin Tendulkar(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स...

“मैं हमेशा छक्के के साथ शतक पूरा करने की कोशिश करता हूं”: वेलिंगटन में ऐतिहासिक शतक के बाद बोले ऋषभ पंत

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। वेलिंगटन के...

SM Trends: 22 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) हिंदुस्तान टाइम्स और डेक्कन हेराल्ड की 21 नवंबर, 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए...