Skip to main content

ताजा खबर

विराट से लेकर सचिन तक, इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज 

विराट से लेकर सचिन तक, इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज 

Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter X)

अनुभवी भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने 27 सितंबर, रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में एक और बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया। कोहली ने मुकाबले में 139* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेलते हुए, भारत को 296 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट से एक आसान जीत दिलाई।

तो वहीं, यह कोहली के वनडे करियर का 55वां और ओवरलऑल 86वां शतक था। इस शतकीय पारी के साथ वह महान सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के महारिकाॅर्ड के और करीब आ गए। खैर, आज इस खबर में हम आपको इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए इन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं:

5. जैक कैलिस (Jacques Kallis)

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर व दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। कैलिस ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 62 शतक लगाए हैं।

4. कुमार संगाकारा (Kumar Sangakkara)

इस खास सूची में श्रीलंका के पूर्व कप्तान व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा चौथे नंबर पर मौजूद हैं। संगाकारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में तीनों फाॅर्मेट को मिलाकर कुल 63 शतक लगाए थे।

3. रिकी पाॅन्टिंग (Ricky Ponting)

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज रिकी पाॅन्टिंग तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। पाॅन्टिंग ने अपने क्रिकेट करियर में कुल 71 इंटरनेशनल शतक लगाए हैं।

2. विराट कोहली (Virat Kohli)

इस खास लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के तीनों फाॅर्मेट को मिलाकर कुल 86* शतक लगाए हैं। वह फिलहाल भारत के लिए वनडे फाॅर्मेट में एक्टिव हैं। इस लिहाज से उनके इंटरनेशनल शतकों का रिकाॅर्ड और आगे जा सकता है।

1. सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)

इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर मौजूद हैं। तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 100 शतक लगाए हैं। साथ ही वह पहले ऐसे क्रिकेटर थे, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे पहले दोहरा शतक लगाया था।

ये भी पढ़ें – IPL 2027: जहीर खान की कोचिंग में CSK के इन 3 खिलाड़ियों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

আরো ताजा खबर

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...

IND vs WI: पहले टी20 मैच क्यों नहीं खेल रहे वैभव सूर्यवंशी? जानें वजह 

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच, पांच मैचों की टी20 सीरीज का...