Skip to main content

ताजा खबर

विराट ने पहले ही दिग्गज खिलाड़ी के रूप में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है- पूर्व दिग्गज का बयान

विराट ने पहले ही दिग्गज खिलाड़ी के रूप में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है- पूर्व दिग्गज का बयान

Virat Kohli and Babar Azam

पिछले कई सालों से क्रिकेट जगत में अक्सर एक बहस देखने को मिलती है, जिसमें फैंस अक्सर विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना करते हैं। कुछ फैंस पाकिस्तानी बल्लेबाज विराट कोहली को बेस्ट बताते हैं तो कुछ फैंस भारतीय दिग्गज विराट को को बेस्ट कहते हैं। इसी कड़ी में अब पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस Virat vs Babar डिबेट को लेकर अपनी राय रखी है।

तमाम दिग्गज इस बात को कबूल कर चुके हैं कि विराट कोहली पाकिस्तानी बल्लेबाज से कहीं आगे हैं। पूर्व महान क्रिकेटर और मौजूदा क्रिकेट एक्सपर्ट वसीम अकरम ने भी बता दिया है कि बाबर आजम नहीं, बल्कि विराट कोहली बेहतर हैं और वे इस खेल के महान खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। वसीम ने कहा है कि, इतिहास की किताब में खेल के महान खिलाड़ी के रूप में उनका नाम पहले ही दर्ज हो चुका है।

विराट ने महानतम खिलाड़ी के रूप में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है- वसीम अकरम

दरअसल स्पोर्ट्सकीड़ा पर वसीम अकरम पूछा गया कि बाबर आजम और विराट कोहली में से आप किसे चुनना पसंद करेंगे तो उन्होंने कहा, “विराट कोहली। बाबर आजम सही रास्ते पर हैं, वह आधुनिक समय के महान खिलाड़ियों में से एक हैं, लेकिन विराट कोहली ने पहले ही इतिहास में खेल के महानतम खिलाड़ी के रूप में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है।”

वसीम अकरम पिछले कई सालों से बाबर आजम को करीब से देखते हुए आ रहे हैं। इसके साथ-साथ वे विराट कोहली को भी पिछले काफी समय से देख रहे हैं। विराट कोहली दुनिया के एकमात्र और पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 शतक जड़े हैं। वे दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

अगर हम दोनों के आंकड़े देखें तो स्टैट्स पर भी नजर डालें तो वहां भी विराट कोहली पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम से काफी आगे हैं। बाबर आजम आज 29 साल के हैं, लेकिन उनकी फिटनेस वैसी नहीं है, जैसी फिटनेस आज विराट कोहली की 36 साल की उम्र में है।

আরো ताजा खबर

तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड, धोनी और सुरेश रैना को पीछे छोड़ हासिल की बड़ी उपलब्धि

Tilak Varma Surpasses MS Dhoni, Suresh Raina To Achieve Massive India Milestone (image via X) भारतीय बल्लेबाज और टी20आई उप-कप्तान तिलक वर्मा ने अपने इंटरनेशनल करियर में एक बड़ी उपलब्धि...

ZIM vs IND 2026: जिम्बाब्वे बनाम भारत तीसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ZIM vs IND, 3rd T20I: Match Preview (image via X) रविवार, 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20आई मैच...

26 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की...

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त 

ZIM vs IND 2nd t20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जुलाई, रविवार को हरारे...